बॉलीवुड

ये क्या!! ANUSHKA ने VIRAT संग पहने वही कपड़े जिन्हें पहन कभी RANBIR संग किया गया था SPOT…

लड़कियों की नजर से देखा जाए तो सबसे पहले नजर जाती है अनुष्का और विराट के आउटफिट्स पर और ये क्या...

2 min read
Jan 03, 2018
virat and anushka
virat and anushka

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी २०१७ का सबसे सरप्राइजिंग और बड़ा इवेंट साबित हुआ। यूं अचानक शादी कर अनुष्का और विराट ने सभी को चौंका दिया था। शादी के बाद इस जोड़े के खास रिसेप्शन पार्टी थ्ो की। पहली रिसेप्शन दिल्ली के आलीशान होटल ताज होटल में रखी गई, जिसमें पीएम मोदी बधाई देने पहुंचे। दिल्ली के बाद २६ तारीख को मुबंई में भी एक भव्य रिसेप्शन रख गया। रिसेप्शन पार्टी लोअर परेल के सेंट रेगिस के 5 स्टार होटल में रखी।

मुंबई रिसेप्शन के ठीक बाद विराट और अनुष्का इंडियन क्रिकेट टीम के साथ साउथ अफ्रीका रवाना हो गए थे। जोड़ी ने केप टाउन में नया साल वहीं मनाया। आजकल दोनों की वेकेशन फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों में कभी अनुष्का विराट शॅापिंग करते दिखाई देते हैं तो कभी सड़को पर नाचते गाते। लेकिन अगर लड़कियों की नजर से देखा जाए तो सबसे पहले नजर जाती है अनुष्का और विराट के आउटफिट्स पर। अनुष्का हमेशा से ही अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती है। ऐसे में जब कोई एक्ट्रेस अपने पहले पहने कपड़ो में दिखाई देती है तो ये काफी चौंकाने वाली बात होती है। कहा जाता है कि एक्टर्स कभी अपने कपड़े रिपीट नहीं करते, पर ये क्या अनुष्का ने तो एक बार फिर अपने एक पुराने वाले सेम लुक में नजर आई।

जी हां बता दें हाल में रणबीर कपूर के फैन क्लब ने अनुष्का की दो तस्वीरें पोस्ट की है। एक तस्वीर में अनुष्का विराट थे और दूसरे में रणबीर कपूर और अनुष्का।पहली तस्वीर केपटाउन की है, जबकि दूसरी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन की। दोनों फोटो में अनुष्का ने सेम-टू-सेम श्रग और ब्लैक टॉप पहना है। अनुष्का ने यह आउटफिट करीब 2 साल पहले फिल्म प्रमोशन के दौरान पहना था।

इससे कुछ दिन पहले ही विराट-अनुष्का को 50% सेल वाली शॉप के बाहर देखा गया था, जिसके बाद इनका ट्विटर पर जमकर मजाक उड़ाया गया था। तो क्या इसका मतलब ये समझा जाए कि विराट अनुष्का अपनी शादी के बाद खाली हो गए हैं। तभी तो वे या तो कपड़े रिपीट करते दिखाई दे रहे हैं या सेल में कपड़े खरीदते।

इसके अलावा बता दें पिछले साल विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में एक निजी समारोह में शादी की थी।

शादी के कुछ दिन बाद रिसेप्शन के दौरान मानों बॅालीवुड और क्रिकेट जगत का मेला सा लगा था। पार्टी में जहां विराट की ओर से अनिल कुंबले, सुनील गावस्कर , वीरेंद्र सहवाग, साइना नेहवाल, उमेश यादव, कुलदीप यादव, चेतेश्वर पुजारा , रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमरा, संदीप पाटिल, रविचंद्रन अश्विन जैसे कई खिलाड़ी शामिल थे। वहीं अनुष्का की तरफ से शाहरुख खान, एश्वर्या राय बच्चन, कंगना रनौत , करन जौहर, राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा, अभिजात जोशी, अनुपमा चोपड़ा, रमेश तौरानी, बमन ईरानी और कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

Updated on:
03 Jan 2018 03:57 pm
Published on:
03 Jan 2018 12:40 pm