बॉलीवुड

AR Rahman की मां का निधन, सिंगर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

एआर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन सोशल मीडिया पर लोग दे रहे हैं श्रद्धाजंलि

less than 1 minute read
AR Rahman Mother

नई दिल्ली: ऑस्कर और ग्रैमी अवार्ड विनर संगीतकार एआर रहमान की मां करीमा बेगम अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका सोमवार को चेन्नई में निधन हो गया। एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की एक तस्वीर शेयर इसकी पुष्टि की है। खबरों के मुताबिक, रहमान की मां पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रही थीं, जिसके कारण सोमवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

तस्वीर की शेयर

एआर रहमान ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपनी मां की एक तस्वीर शेयर की है। लेकिन तस्वीर के साथ उन्होंने कुछ लिखा नहीं है। हालांकि फैंस उनकी मां करीमा बेगम को श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

मां के कारण जुड़ा संगीत से रिश्ता

बता दें कि एआर रहमान अपनी मां के बेहद करीब थे। महज 9 साल की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी मां ने उनका पालन-पोषण किया था। एक इंटरव्यू में अपनी मां के बारे में बात करते हुए एआर रहमान ने कहा था कि उनका रिश्ता फिल्मों जैसा नहीं है, जहां मां और बेटा एक-दूसरे को कई बार गले लगाए। लेकिन दोनों के मन में एक- दूसरे के लिए बेहद सम्मान है। साथ ही रहमान ने बताया था कि म्यूजिक को करियर बनाने का उनकी मां का ही फैसला था। 9वीं क्लास में उन्होंने उनका स्कूल बंद करवा दिया था ताकि वह म्यूजिक में ध्यान लगा सके।

Published on:
28 Dec 2020 03:36 pm
Also Read
View All