बॉलीवुड

2014 के उस अवॉर्ड शो में ऐसा क्या हुआ था जिसका खामियाजा आजतक भुगत रहे हैं सिंगर अरिजीत सिंह

अरिजीत का अभिनेता सलमान खान के साथ एक विवाद हुआ था जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यूं तो इंडस्ट्री में कई नाम हैं जिनसे सलमान खान (Salman Khan) का पंगा है।

2 min read

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की आवाज के लाखों दीवाने हैं। उनके गाए गाने हिट ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। अरिजीत सिंह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के जिअगंज अजीमगंज शहर में हुआ था। स्वभाव के सीधे अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत सिंगिंग टैलेंट शो ‘इंडियन आइडल’ (Arijit Singh Indian Idol) से की थी। हालांकि वो शो की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सके थे। सिंगर की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है। एक ओर जहां सिंगर बहुत ही सिंपल मिजाज के लिए जाने जाते हैं। तो वहीं इंडस्ट्री में उनका नाता विवादों से भी रहा है।

अरिजीत का अभिनेता सलमान खान के साथ एक विवाद हुआ था जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यूं तो इंडस्ट्री में कई नाम हैं जिनसे सलमान खान (Salman Khan) का पंगा है और कईयों से तो सलमान ने आज तक दूरी बना रखी है। उन्हीं में एक सिंगर अरिजीत सिंह का नाम भी शामिल है। अरिजीत सिंह की जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी लाइफ के कुछ ऐसे किस्से बताने जा रहे हैं।

सलमान खान और अरिजीत सिंह दोनों के बीच एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मामूली सी बात पर विवाद शुरु हुआ था, लेकिन वो विवाद ऐसा मोड़ ले लेगा ये कोई नहीं जानता था। रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों के बीच साल 2014 में ये मतभेद और मनभेद का मामला सामने आया था। उस अवॉर्ड शो को सलमान खान और अरिजीत सिंह होस्ट कर रहे थे।इस गिल्ड अवॉर्ड शो में अरिजीत को अवॉर्ड दिया गया था जिसे लेने के लिए वे स्टेज पर पहुंचे। लेकिन, स्टेज पर पहुंच कर उन्होंने होस्ट से कहा था कि आप लोगों ने सुला दिया। यानि अरिजीत ने उनकी होस्टिंग पर सवाल खड़े किए थे। हालांकि, इसका मज़ाकिया लहज़े में सलमान ने तुंरत जवाब भी दे दिया था और कहा था कि तुम ऐसे गाने गाओगे तो नींद तो आएगी ही। जिसके बाद से सलमान आज तक अरिजीत को कई शोज में नजरअंदाज कर देते हैं।

कहा जाता है कि इस घटना के बाद सलमान ने ये शर्त रख दी कि जिस फिल्म में अरिजीत सिंह गाने गाएंगे वो उसमें काम नहीं करेंगे। बताया ये भी जाता है कि सलमान की फिल्म सुल्तान में अरिजीत ने कोई गाना गया था जिसे सलमान ने हटवा दिया। इस घटना के इतने साल बाद भी सलमान और अरिजीत के बीच सुलह नहीं हो पाई है।

बहुत कम लोगों को पता है कि अरिजीत सिंह की पहली शादी कामयाब नहीं रही थी। अरिजीत ने अपनी को-कंटेस्टेंट से पहली शादी की थी। हालांकि शादी एक साल भी नहीं चली और दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2014 में अरिजीत ने अपनी बचपन की दोस्त कोयल से शादी की। दिलचस्प बात ये है कि दोनों की दूसरी शादी थी। कोयल की पहली शादी से उन्हें एक बच्चा भी है। फिलहाल कोयल और अरिजीत एक-दूसरे के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

Published on:
25 Apr 2022 05:10 pm
Also Read
View All