बॉलीवुड

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से किया ब्रेकअप? उठा झूठ से पर्दा

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की ब्रेकअप की खबरों से बाजार में एक अलग माहौल बना हुआ है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर की फैमिली को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।
2 min read
Aug 28, 2023
Arjun Kapoor and Malaika Arora breakup story is false spotted on romantic dinner date
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई सालों से रिलेशनशिप में हैं, उन्होंने 2019 में आधिकारिक तौर पर अपने लव अफेयर की पुष्टि की थी। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं। हाल ही में लोगों की नजरों से दूर रहने के कारण ब्रेकअप की अफवाहें उड़ीं और उनके आगे बढ़ने की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, इन अफवाहों को खारिज कर दिया गया है।

अर्जुन की फैमिली को किया अनफॉलो
क्योंकि इस प्रेमी जोड़े को लंच डेट पर एक साथ देखा गया है। लेकिन फिर भी मलाइका के अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों से बाजार में एक अलग माहौल बना हुआ है। लेकिन क्या आपको पता है कि शनिवार को एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन कपूर की बहनों अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है।

मलाइका स्पेशल मैसेज लिखा स्वेटशर्ट पहने आई थीं मीडिया के सामने
इससे पहले शनिवार को मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वो पैप्स के सामने स्पेशल मैसेज लिखा स्वेटशर्ट पहने नजर आई थीं। इस स्वेटशर्ट पर लिखा था, 'Lets fall apart' यानी 'चलो अलग हो जाते हैं।” इसी के साथ इसपर एक स्माइली भी बना हुआ था। इस मैसेज को पढ़कर उनके फैंस काफी परेशान थे। कहीं न कहीं मलाइका इस मैसेज के जरिए अर्जुन और उनके ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म कर रही हैं।





कैसे सामने आई ब्रेकअप की खबर?

अर्जुन कपूर ने भी बीते दिनों अपने इंस्टा अकाउंट पर वेकेशन की कुछ पिक्चर्स शेयर की थीं। इन पिक्चर्स में अर्जुन अकेले ही नजर आ रहे थे। लेकिन दोनों को एक साथ देखे जाने के बाद यह कन्फर्म हो गया है की दोनों का ब्रेकअप का नहीं हुआ है। दोनों एक दूसरे के साथ हैं। हल ही में इस लवबर्ड्स को मुंबई की भारी बारिश के बीच शहर में लंच डेट का आनंद लेते हुए देखा गया है।

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच इस प्रेमी जोड़ी को पब्लिक में एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश हैं। इतना ही नहीं फैंस ने उनकी हाल में एक वायरल वीडियो पर कमेंट बौछार की। एक व्यक्ति ने लिखा, “खूबसूरत जोड़ी” साथ में लाल दिल और नजर ताबीज वाला इमोजी शेयर किया।” एक अन्य फैंस ने कहा, "मुझे लगता है कि वे अलग नहीं हो रहे हैं।"

Updated on:
28 Aug 2023 12:19 pm
Published on:
28 Aug 2023 12:18 pm