बॉलीवुड

मलाइका-अर्जुन ने गुपचुप खरीदा नया फ्लैट, क्या कर रहे शादी से पहले साथ रहने की तैयारी?

पिछले कुछ दिनों में तो मलाइका को अर्जुन के परिवार वालों संग खास वक्त बिताते भी देखा गया। तो कहा जा सकता है कि ये जोड़ा कभी भी शादी की खुशखबरी दे सकता है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2018, 12:48 PM IST
मलाइका-अर्जुन ने गुपचुप खरीदा नया फ्लैट, क्या कर रहे शादी से पहले साथ रहने की तैयारी?
मलाइका-अर्जुन ने गुपचुप खरीदा नया फ्लैट, क्या कर रहे शादी से पहले साथ रहने की तैयारी?

बी-टाउन स्टार्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को कई बार एक-साथ स्पॅाट किया जाता है। साथ ही खबरें है कि ये जोड़ा जल्द ही शादी कर सकता है। पिछले कुछ दिनों में तो मलाइका को अर्जुन के परिवार वालों संग खास वक्त बिताते भी देखा गया। तो कहा जा सकता है कि ये जोड़ा कभी भी शादी की खुशखबरी दे सकता है। वैसे इन खबरों के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। पिंकविला साइट की खबरों के मुताबिक इस जोड़ी ने साथ में एक फ्लैट भी खरीद लिया है।

दोनों ने साथ मिलकर लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के पास एक फ्लैट खरीदा है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों वहीं रहेंगे।

वैसे अबतक दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बार में खुलकर कभी बात नहीं की है। हाल में अर्जुन ने कॉफी विद करण 6 में पहली बार अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताया। जब करण ने उनसे पूछा कि क्या वे सिंगल हैं? तो जवाब में अर्जुन ने कहा, 'नहीं मैं अब सिंगल नहीं हूं।'

इसके अलावा अगर अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके अलावा संजय दत्त भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।

Published on:
Also Read
View All
Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार

Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता

राम का वनवास वाला सीन, जटायु का रावण से भीषण युद्ध, तालियां बजाने को मजबूर कर देते हैं रणबीर की ‘रामायण’ के ये 5 सीन

Ramayana: माता सीता का योद्धा अंदाज, AI वाले कुंभकरण भी थे खास, टीवी की ‘रामायण’ से बिल्कुल अलग है रणबीर कपूर की ‘रामायण’