बॉलीवुड

पिता बोनी कपूर के श्रीदेवी से शादी करने पर बोलें अर्जुन कपूर- ‘मां ने पापा के खिलाफ कभी जहर नहीं भरा’

एक्टर अर्जुन कपूर काफी समय से अपने लेटेस्ट इंटरव्यू की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस इंटरव्यू में अभिनेता ने अपने पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी पर खुलकर बात की है। साथ ही अपनी मां मोना की परवरिश पर भी अपनी राय रखी है।

2 min read
May 23, 2021
Arjun Kapoor Break His Silence On Father Boney Kapoor Sridevi Marriage

नई दिल्ली। काफी समय से बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी लंबे समय बाद एक्टर ने अपने पिता बोनी कपूर और अपनी मां मोना के रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बाती की है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पिता को लेकर उनकी मां ने उन्हें कैसी शिक्षा दी थी। पिता की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन कपूर का बर्ताव उनकी बेटियों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की तरफ भी काफी अच्छा देखने को मिला।

पिता के लिए मां ने नहीं घोला जहर

अर्जुन कपूर ने बताया कि उनकी मां मोना ने कभी भी उनके मन में उनके पिता बोनी कपूर को लेकर जहर नहीं घोला। उनकी मां ने कभी भी पिता के खिलाफ उन्हें भड़काया नहीं। जबकि वह ऐसा कर सकती थी और शायद यही वजह है कि वह इतने खुले विचारों के हैं। अर्जुन ने बताया कि उनके पिता ने उनकी मां को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। जिसकी वजह से वह अपने पिता के साथ -साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए। पिता से अलग होने के बाद वह नानी, मां, और बहन के साथ ही रहते थे। अर्जुन बतातें हैं कि उन्होंने जो भी जो सीखा है कि खुद की मां से सीखा है।

पिता बोनी कपूर से करते हैं बहुत प्यार

अर्जुन कपूर ने बताया कि जब उनके पिता बोनी कपूर उन्हें छोड़कर चले गए थे। तब उनकी मां उनके पास आईं और आराम से कहने लगी कि तुम्हारे पापा हमें अकेला छोड़कर चले गए हैं क्योंकि उनकी अपनी वजह थी। अर्जुन बतातें हैं कि आज वह बड़े हो गए हैं तो समझ पातें हैं कि वह अपने पिता से क्यों इतना प्यार करते हैं। उन्होंने इतनी गलतियां की लेकिन फिर भी वह उनसे प्यार करते हैं क्योंकि वह एक बहुत ही प्यारे इंसान हैं।

पर्सनल लाइफ को लेकर रहते हैं सुर्खियों

एक्टर अर्जुन कपूर यह बात भी मानते हैं कि जो उनके पिता ने उनकी मां के साथ किया वह बिल्कुल भी ठीक नहीं था। अर्जुन कहते हैं कि वह नहीं कह सकते हैं कि वह सब ठीक है, होता है, लेकिन वह इसे समझते हैं। अर्जुन कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चाओं में बने रहते हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की वजह से भी अक्सर ट्रोलिंग का सामना करते हैं। साथ ही एक्टर की अपकमिंंग फिल्मों की बात करतें वह हाल ही में उनकी फिल्म सरदार का ग्रांडसन रिलीज़ हुई है। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

Published on:
23 May 2021 01:07 pm
Also Read
View All