
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की तैयारियों में इन दिनों पूरी कपूर फैमिली बिजी है। वहीं मंगलवार रात सोमन के कजिन भाई यानी एक्टर अर्जुन कपूर उनके घर पहुंचे। अर्जुन को जुहू स्थित उनके घर के बाहर से निकलते हुए फोटोग्राफर्स ने दिखा। वहीं अर्जुन की तस्वीर लेने के लिए फोटोग्राफरर्स की भीड़ लग गई। इतने में एक फोटोग्राफर का पैर फिसल या और वह गिर गया। इसके बाद अर्जुन ने बार-बार उसकी खैरियत पूछी।
अर्जुन ने फोटोग्राफर से कई बार पूछा एक ही सवाल:
बता दें कि अर्जुन अपनी कार पर बैठने ही वाले थे कि अचानक उनकी फोटो क्लिक कर रहा एक फोटोग्राफर पैर फिसलने की वजह से गिर गया। अर्जुन ने जैसे ही उसे गिरते हुए देखा वह तुरंत पलटे और बार-बार एक ही सवाल पूछते रहे। अर्जुन कहते है- लगा तो नहीं, पक्का, पक्का लगा नहीं न। जवाब में फोटोग्राफर उन्हें कहता है कि वह बिल्कुल ठीक है। जाते-जाते अर्जुन उन्हें नसीहत देते हुए कहते हैं, 'बेटा 10 फोटो लें, लेकिन अपने आप को मत गिरा।' कार में बेठने से पहले वह पूछते हैं- पक्का नहीं लगा न।
अर्जुन के इस बिहेवियर से सभी दंग रह गए:
अर्जुन ने जिस तरह का बिहेवियर उस फोटोग्राफर के लिए अपनाया बॉलीवुड में ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। वहीं उनका ये बिहेवियर वाकई काबिले-तारीफ है। अर्जुन यहां अकेले नहीं बल्कि अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ पहुंचे थे। वहीं रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, महीप कपूर समेत कई सेलेब्स दिख रहे हैं।
सोनम के सगे भाई शादी में देंगे ये तोहफा:
सोनम के सगे भाई हर्षवर्धन ने बुधवार को अपनी आगामी फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान शादी को लेकर कई सारी बातें की। उन्होंने कहा, 'मैं वास्तव में उसकी शादी को लेकर बहुत खुश हूं। आनंद एक अच्छे इंसान हैं। मैं सोनम को बहुत सारा प्यार और गुड लक देना चाहता हूं। कोई उपहार नहीं, क्योंकि मैं कंगाल हूं। जिस फिल्म में मैं काम कर रहा हूं, उन्होंने मुझे वास्तव में उतने पैसे नहीं दिए, इसलिए मेरे पास उसे उपहार में देने के लिए कुछ नहीं है।'