
नई दिल्ली: बॉलीवुड का छोकरा यानि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को फिल्म इंडस्ट्री में आठ साल पूरे हो चुके हैं। इस खुशी में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पहली फिल्म के 8 साल पूरे होने पर अपनी फीलिंग्स बताई हैं। अर्जुन कपूर ने 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' (Ishaqzaade) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये फिल्म हबीब फैजल के निर्देशन में बनी थी। इश्कजादे में उनके अपोजिट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) थीं। 16 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म आज के दिन यानि 11 मई 2012 को रिलीज हुई थी। इस मौके पर अर्जुन कपूर ने अपनी खुशी जाहिर की है।
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल(Arjun Kapoor Instagram) से फिल्म का एक वीडयो शेयर किया। इस वीडियो में फिल्म के कई पोस्टर हैं जिनमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी दिखाई दे रही हैं। साथ ही वीडियो में फिल्म का थीम सॉन्ग इश्कजादे भी बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन ने एक मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, "इस साल छोकरा हुआ घर बैठे-बैठे जवान।" इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने पहले दिन की शूटिंग का किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा कि 'फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद जब इसे आखिर में मैंने देखा तो मुझे अपनी एबिलिटी का एहसास हुआ। उस फीलिंग ने मुझे आत्मविश्वास दिया कि मैं आगे भी मेनस्ट्रीम कमर्शियल हीरो के रोल में अभिनय कर सकता हूं।'
ये तो रही अर्जुन कपूर के लिए इंडस्ट्री में आठ साल पूरे होने की खुशी। लेकिन इसी साल 2012 में 25 मार्च को अर्जुन कपूर ने अपनी मां को खो दिया। बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर (Mona Kapoor) 48 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। अर्जुन कपूर की दिली ख्वाहिश थी कि उनकी मां उनकी पहली फिल्म देखें लेकिन इश्कजादे के रिलीज के दो महीने मोना कपूर का निधन हो गया।
रविवार को पूरी दुनिया में मदर्स डे (Mother's Day) मनाया गया। लेकिन इस मौके पर अर्जुन कपूर का दर्द छलक उठा। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, इस वीडियो में वह अपनी मां को याद करते दिखे। उनके चेहरे पर दुख साफ देखा जा सकता था। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपनी माओं का ख्याल रखें। अर्जुन कपूर कहते हैं कि यह संडे थोड़ा ज्यादा ही भावुक भरा है।