बॉलीवुड

अर्जुन कपूर ने पिता बोनी कपूर के रिश्तें को लेकर किया बड़ा खुलासा, इन दो शख्सi का था बड़ा हाथ

श्रीदेवी की मौत के बाद से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने जाह्नवी कपूर और खुशी के साथ काफी अच्छा रिश्ता निभाया है। अब अर्जुन की ना केवल परिवार के साथ बल्कि अपने पिता बोनी कपूर के साथ बॉन्डिंग अच्छी हो गई है।
2 min read
Arjun Kapoor
Arjun Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। लेकिन इसके अलावा उनके एक रिश्ते की डोर भी मजबूत होती जा रही है वो है पिता बोनी कपूर के साथ लंबे समय से चली आ रही दूरियां अब खत्‍म हो चुकी हैं। दोनों के बीच अब बाप और बेटे के जैसी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका पूरा परिवार मस्ती के साथ नजर आ रहा है। इनके हसंते मुस्कुराते चेहरे को देखकर साफ पता चल रहा है कि ये परिवार अब क दूरे के काफी करीब आ रहा है। वहीं अर्जुन कपूर ने ये खुद इस बात को शेयर करते हुए खुलासा किया कि पिता बोनी कपूर के साथ बने रिश्ते को मजबूत करने में किन दो शख्‍स की महत्‍वपूर्ण भूमिका हैं।

अर्जुन कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर के साथ बन रहे रिलेशन को लेकर बताया है कि उन्‍हें लगता है कि जाह्नवी और खुशी का साथ मुझे ना मिलता तो शायद ही उनके अपने पिता उनके साथ इस तरह से खड़े मिलते। अर्जुन कपूर ने ये भी स्‍वीकारा कि अगर जान्हवी कपूर और खुशी के साथ उनका ऐसा बॉन्ड न होता तो उनकी कई चीजें मन में दबी ही रह जातीं। उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ दोनों बहनों की वजह से ही अर्जुन बोनी को अलग नजरिये से देख पाए।

Published on:
03 Aug 2021 07:58 pm