बॉलीवुड

Arjun Kapoor ने आखिरकार कह दी दिल की बात, बोले- मैं अभी भी वह युवा लड़का हूं…

अर्जुन कपूर ने कहा, “मैं हमेशा ‘सिंघम अगेन’ जैसी फिल्मों में काम करने का सपना देखा करता था…”
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2024, 7:47 PM IST
Arjun Kapoor
Arjun Kapoor

Arjun Kapoor Movie: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' में ग्रे शेड किरदार निभाने को लेकर बेहद रोमांचित हैं। उन्होंने कहा कि वह फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं। दिल से वह अब भी वही युवा हैं, जो इस तरह की फिल्मों में काम करने का सपना देखा करते थे।

फिल्म का हिस्सा बनना वाकई सम्मान की बात: अर्जुन कपूर

Arjun-Kapoor-Singham-Again

अर्जुन ने कहा, "सिंघम अगेन जैसी प्रतिष्ठित फिल्म का हिस्सा बनना वाकई सम्मान की बात है। बचपन से ही मैं हमेशा रोहित सर के काम की दूर से ही प्रशंसा करता रहा हूं, चाहे वह गोलमाल, सिंघम या उनकी अन्य फिल्में की क्‍यों न हों। अब उनके साथ, अजय सर, अक्षय सर, रणवीर, करीना, दीपिका और टाइगर के साथ खड़े होना अवास्तविक लगता है।"

Arjun Kapoor

अभिनेता ने कहा कि वह इस अवसर के लिए वास्तव में अविश्वसनीय रूप से आभारी हैं।

अभिनेता ने कहा, "मैं इस फिल्म में खलनायक हो सकता हूं। मैं इसमें खतरनाक भूमिका निभा सकता हूं। मैं अभी भी वह युवा लड़का हूं, जिसे सिनेमा से प्यार हो गया था, जो इस तरह की फिल्‍मों का हिस्सा बनने का सपना देखता था।"

‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट जानें?

2012 में "इश्कजादे'' से शुरुआत करने वाले अभिनेता ने कहा कि यह उनके करियर का सबसे संतोषजनक अनुभव है। अर्जुन ने कहा, "यह यात्रा मेरे करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक रही है, और ऐसी शक्तिशाली टीम का हिस्सा बनना मेरे लिए वास्‍तव में खास है। मैं इस जादू का दर्शकों के देखने के लिए इंतजार कर रहा हूं। मैं ऐसी फिल्‍म का हिस्‍सा हूं, जिसका उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करने के साथ उन्‍हें एक यादगार दिवाली अनुभव देना है।

‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग मुंबई, हैदराबाद, कश्मीर और श्रीलंका में हुई है। इसे इस साल दिवाली पर रिलीज किया जाना है।

इसमें अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे हिंदी सिनेमा के बड़े सितारे शामिल हैं। ‘सिंघम अगेन’ ‘सिंघम रिटर्न्स’ का सीक्वल है।

Also Read
View All
पाकिस्तान में भी बजा ‘रामायण’ का डंका, कराची के मंदिर में लगा रणबीर कपूर की फिल्म का पोस्टर

‘इतना नीचे गिर गईं एक हेंपर जीतने के लिए’, तारा सुतारिया के विवाद पर तंज कसना जान्हवी कपूर को पड़ा भारी, लोगों ने लगाई क्लास

नसीरुद्दीन शाह के ‘मैं हूं दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद, बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी छिड़ी बहस

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर परेश रावल ने कसा तंज, बोले- ‘सबको हक है अपनी बात कहने का’

वीर पहाड़िया पर तंज से लेकर मां श्रीदेवी को याद करने तक, जान्हवी कपूर ने ‘कॉफी’ पीते-पीते किए कई खुलासे