सिंघम अगेन का ट्रेलर देखकर यह साफ है कि इसमें एक्शन के साथ-साथ आस्था, रामलीला और देशभक्ति सब कुछ दिखाया गया है। यह ट्रेलर हिन्दी फिल्मों के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर है, जो कि 4:58 सेकंड का है। इसमें अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं।