बॉलीवुड

‘पानीपत’ की शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हुए अर्जन कपूर, चेहरे पर लगी चोट की तस्वीर हो रही वायरल

फिल्म Panipat में संजय दत्त और कृति सेनन भी अहम भूमिका में हैं।

2 min read
Jun 21, 2019
arjun kapoor

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के लिए अर्जन दिन रात मेहनत कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच अर्जुन के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि शूटिंग के दौरान सेट पर घायल हो गए हैं। अर्जुन कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है।

शूटिंग के दौरान घायल होने की खबर खुद अर्जुन कपूर ने सोलश मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर कर दी है। इस फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि वो चोटिल हैं। इस तस्वीर में उनके माथे पर चोट का निशान साफ नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'आउच...'। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

फिल्म की बात करें तो 'पानीपत' के लिए अर्जुन कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के लिए अर्जुन ने जिम में खूब पसीना बहाया है। उनकी वर्कआउट करते हुए कई पिक्‍चर्स सामने आ चुकी हैं। इस फ‍िल्‍म में अर्जुन मराठा योद्धा की भूमिका निभाएंगे। उसी के लिए उन्होंने घुड़सवारी के साथ-साथ तलवारबाजी सीखी है। फिल्म में संजय दत्त और कृति सेनन भी अहम भूमिका में हैं।

Published on:
21 Jun 2019 11:05 am
Also Read
View All