
नई दिल्ली | बॉलीवुड की मुन्नी यानी मलाइका अरोड़ा का अपना 46वां बर्थडे मना रही हैं। मंगलवार रात उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। मलाइका की इस बर्थडे पार्टी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी के अलावा सबसे खास अर्जुन कपूर भी नजर आए थे। अब अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर मलाइका के साथ बहुत ही प्यारी फोटो पोस्ट की है। फैंस को ये फोटो काफी पसंद आ रही है।
अर्जुन कपूर ने मलाइका के जन्मदिन पर उनको खास तरह से बधाई दी है। इस फोटो में वो मलाइका को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस फोटो के साथ लोकेशन भी शेयर की है जो इटली की है। याद हो अर्जुन और मलाइका कुछ दिन पहले वेकेशन पर गए थे शायद ये तभी की फोटो है। अर्जुन ने फोटो के साथ कोई कैप्शन लिखने के बजाए हार्ट वाला इमोजी बनाया है। इससे साफ जाहिर है कि अर्जुन ने मलाइका के साथ अब अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।
मलाइका अरोड़ा ने 6 साल बाद अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। हर बार वो इसे सिंपल तरीके से ही मनाती हैं। इस बार मलाइका के बर्थडे पर बॉलीवुड के कई सितारें नजर आए। साथ ही अर्जुन ने जन्मदिन पर पहुंचकर खूब डांस और मस्ती की। पार्टी के खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। बता दें पिछले 6 सालों में मलाइका ने इस तरह अपना बर्थडे नहीं मनाया। मलाइका ने बताया कि पिछले कुछ सालों में ये पहला मौका है जब वो मुंबई में हैं। इसलिए उन्होंने अपने जन्मदिन को परिवार और दोस्तों के साथ मनाना जरुरी समझा। मलाइका ने ये पार्टी मुंबई के एक 5 स्टार होटल में रखी थी। जंहा बर्थडे बैश में करण जौहर से लेकर अक्षय कुमार सब शामिल हुए।