बॉलीवुड

Malaika Arora से ब्रेकअप के बीच इस एक्ट्रेस से जुड़ा अर्जुन कपूर का नाम, क्या कर रहे हैं सीक्रेट डेटिंग?

Malaika Arora Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरों के बीच एक एक्ट्रेस के साथ एक्टर का नाम जुड़ा है। लोग पूछ रहे हैं क्या हो रही है सीक्रेट डेटिंग?

2 min read
Aug 11, 2024

Malaika Arora  Arjun Kapoor: बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें हर जगह से आ रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक में ये कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। मगर अभी तक मलाइका और अर्जुन में से किसी ने भी ब्रेकअप के बारे में बात नहीं की है।

इसी बीच अर्जुन कपूर का नाम एक एक्ट्रेस से जुड़ा है। ये तब हुआ जब उन्होंने एक इंटरव्यू में एक्टर का नाम लिया। 

दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर और अभिनेत्री कुशा कपिला (Kusha Kapila) ने एक इंटरव्यू दिया है। इसकी वजह से वो चर्चा में आ गई हैं। इस बार उनका नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्हें अर्जुन के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देने में काफी हिचकिचाते हुए देखा गया।

अर्जुन को और कुशा का पुराना वीडियो वायरल

इस इंटरव्यू में कुशा से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के लिए हैशटैग बनाने के लिए कहा गया और काफी देर रुकने के बाद उन्होंने बस "कपूर" चुना। इसी बीच उनका पुराना वीडियो वायरल होने लगा। इसमें कुशा फ़राह ख़ान के शो 'बैकबेंचर्स' में अर्जुन के साथ दिखाई दीं थीं।

इसमें उन्होंने अपने करियर में उनके सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त किया और मज़ाकिया अंदाज़ में अपने रिश्ते को "हैशटैग, ये रिश्ता क्या कहलाता है" के साथ टैग किया। इन दोनों ही वीडियोज के आने के बाद एक बार फिर से कुशा और अर्जुन की डेटिंग की अफवाहें आने लगीं।

क्या अर्जुन कपूर कर रहे हैं सीक्रेट डेटिंग?

इससे पहले जब कुशा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor And Kusha Kapila) को करण जौहर द्वारा आयोजित एक स्टार-स्टडेड पार्टी में साथ देखा गया था। तब भी ऐसी बातें उठी थीं कि क्या अर्जुन कपूर कुशा को सीक्रेटली डेट कर रहे हैं। अब भी वायरल वीडियोज में ऐसी ही बातें कर रहे हैं।

पहले तो कुशा कपिला ने ऐसी बातों से इंकार कर दिया था। अर्जुन कपूर ने इस पर चुप्पी साध ली थी। मगर अब फिर से इनके रिलेशनशिप की बातें हो रहीं हैं। मगर अभी तक किसी का भी कोई इस पर बयान नहीं आया है। तब तक लोगों को भी ऐसी बातें करने से बचना चाहिए, हैं के नहीं?

Updated on:
11 Aug 2024 03:20 pm
Published on:
11 Aug 2024 03:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर