बॉलीवुड

अपनी पहली ब्लाइंड डेट पर गए अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा को हो सकती है जलन!

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने ब्लाइंट डेट का लिया मज़ा कहा- मैं घबराया हुआ था लेकिन.. करण जौहर ने की सारी अरेंजमेंट
2 min read
Jan 31, 2020
trolls-have-field-day-as-malaika-shares-cosy-pic-with-arjun-kapoor-2020-01-02.jpg

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) वैसे तो मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ अपने रिलेशन को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। कई इवेंट्स और पार्टीज़ में दोनों साथ नज़र भी आते हैं। लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी पहली ब्लाइंड डेट (First Blind Date) का खुलासा किया है। खास बात ये है कि वो इस ब्लाइंड डेट पर मलाइका अरोड़ा के साथ नहीं बल्कि किसी और के साथ गए थे। अर्जुन की इस बात को जानने के बाद मलाइका अरोड़ा को प्राब्लम हो सकती है कि वो नहीं तो आखिर कौन है वो जिसके साथ अर्जुन डेट पर चले गए। चलिए इसका खुलासा हम खुद ही कर देते हैं।

दरअसल, करण जौहर का नया रियलिटी शो What The Love में अर्जुन कपूर पहुंचे थे। यहां पर शो की कंटेस्टेंट आशी के साथ अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को ब्लाइंड डेट पर जाना था। करण जौहर ने खुद इसकी पूरी तैयारी की। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बिहाइंड द सीन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शो के बारे में दिखाया गया है। करण के इस नए शो में बॉलीवुड स्टार्स को उनके एक फैन के साथ डेट पर जाना होता है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर के अलावा, सैफ अली खान, हुमा कुरैशी जैसे सितारे भी दिखाई पड़ रहे हैं।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपनी पहली ब्लाइंड डेट को मज़ेदार और शानदार बताया। अर्जुन ने कहा कि मैं पहली बार ब्लाइंड डेट पर बहुत डरा हुआ था लेकिन आशी बेहद प्यारी लड़की है और काफी फिल्मी है। अब अर्जुन ने इस डेट को परफेक्ट बता दिया है लेकिन कहीं मलाइका अरोड़ा को जलन ना हो जाए। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर चर्चा ज़ोरो पर हैं।

Published on:
31 Jan 2020 02:47 pm