बॉलीवुड

पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते पर बोले अर्जुन कपूर, ‘ये नहीं कह सकता कि मैं इससे खुश था…’

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी पर बात की है। उनका कहना है कि वह इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह सकता कि जो मेरे पिता ने किया वह 'ओके' था, क्योंकि एक बच्चे के रूप में मैंने इसके नतीजों को महसूस किया, लेकिन मैं इसे समझता हूं।
2 min read
May 21, 2021
arjun_kapoor_about_boney_kapoor.png

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का कहना है कि वे समझ सकते हैं कि उनके पिता बोनी कपूर एक्ट्रेस श्रीेदेवी के प्यार में क्यों पड़े। हालांकि यह नहीं कह सकते कि उनकी परिवार के साथ जो हुआ वह 'ओके' था। जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी से रिलेशनशिप किया तब वह अर्जुन कपूर की मां मोना सूरी से शादी के बंधन में बंधे हुए थे। हाल ही एक इंटरव्यू में अर्जुन ने उस दौरान और अब वे इस बारे में क्या सोचते हैं, उसका खुलासा किया है।

'पिता के दुबारा प्यार में पड़ने के लिए सम्मान करता हूं'
फिल्म कम्पेनियन को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया, 'मेरी मां की परवरिश मेेरे दिमाग में आ गई। वह मुझे कहती कि चाहे जितनी भी परेशानियों का हम सामना करें, अपने पिता के साथ खड़े रहना, क्योंकि उनकी पसंद की वजह से वे प्यार में पड़े। मैं अपने पिता के दुबारा प्यार में पड़ने के लिए सम्मान करता हूं। क्योंकि प्यार उलझा हुआ होता है। हम मूर्ख होंगे अगर 2021 में हम कहें कि प्यार केवल एक ही बार होता है। ऐसा कहना बॉलीवुड टाइप हो जाएगा। प्यार जटिल और उलझनों भरा होता है। प्यार हमेशा प्यार में पड़े रहना नहीं होता है।

'यह नहीं कह सकता कि जो मेरे पिता ने किया वह 'ओके' था'
अर्जुन ने आगे कहा,'ये आपसी समझ के बारे में है, जहां दोस्ती है, वहां एक स्थिरता भी होती है। जीवन के अलग—अलग हिस्सो में लोग दुर्भाग्य से निराशा में चले जाते हैं। आप किसी के प्यार रहे हो सकते हो, इसके बाद भी किसी के प्यार में पड़ सकते हो ओर इसे समझा जाना चाहिए। मैं इससे सहमत नहीं हूं... मैं यह नहीं कह सकता कि जो मेरे पिता ने किया वह 'ओके' था, क्योंकि एक बच्चे के रूप में मैंने इसके नतीजों को महसूस किया, लेकिन मैं इसे समझता हूं। मैं नहीं कह सकता ठीक है, होता है, क्योंकि मैं हमेशा आश्चर्य करूंगा। जब मैं इसे एक बड़े व्यक्ति के रूप में देखता हूं कि वो अपने रिश्ते में किस उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हैं तो आप समझ सकते हैं।' उन्होंने कहा कि आप कोशिश करते हैं और अच्छा बेटा बनते हैं, क्योंकि ये ही मेरी मां चाहती थी।

श्रीदेवी के निधन पर खड़े हुए परिवार के साथ
अर्जुन कपूर का कहना है कि उन्होंने जिस तरीके से श्रीदेवी के निधन पर अपने पिता और सौतेली बहनों जान्हवी और खुशी कपूर को संभाला, उसके लिए वह अपनी मां के दिए संस्कारों को क्रेडिट देंगे। जब साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हुआ, तब वह अपने पिता के साथ खड़े नजर आए। इस दौरान अर्जुन ने पिता और दोनों बहनों के साथ रिश्ते की एक नई शुरूआत की।

गौरतलब है कि हाल ही अर्जुन कपूर की नई फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसे मिक्स रिव्यूज मिले हैं। इसके अलावा वह नई मूवी 'संदीप और पिंकी फरार' में परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए हैं। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई।

Published on:
21 May 2021 05:49 pm
Also Read
View All