बॉलीवुड

दादी ने इस बात को लेकर दी अर्जुन को धमकी, कहा अगर जल्द नहीं किया ये काम तो…

अर्जुन की दादी ने उनके जन्मदिन के मौके पर उनको शुभकामनाएं देने के साथ ही अपनी इच्छा भी जाहिर की है।

2 min read
Jul 02, 2018
arjun kapoor

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। अपने जन्मदिन पर अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने जीवन के एक बेहद ही खास शख्स के बारे में बात शेयर की है। वो खास इंसान है अर्जुन की दादी। उन्होंने बताया कि उनकी दादी ने उनके जन्मदिन पर एक धमकी भरा मैसेज किया है।

दादी ने मैसेज में दिखी ये बात:
अर्जुन की दादी ने उनके जन्मदिन के मौके पर उनको शुभकामनाएं देने के साथ ही अपनी इच्छा भी जाहिर की है। उन्होंने अर्जुन को मैसेज में धमकी देते हुए लिखा है कि अब अर्जुन को जल्दी से जल्दी शादी कर लेनी चाहिए। बता दें कि उस वक्त तो अर्जुन ने अपनी दादी को कोई जवाब नहीं दिया था लेकिन लगता है कि अब वो पटरी पर वापस आने लगे हैं।

शादी पर अर्जुन को होने लगा भरोसा:
बता दें कि जहां कुछ दिनों पहले तक अर्जुन को शादी के बारे में बात तक करना भी पसंद नहीं था। आज वह शादी में भरोसा करने की बात कर रहे हैं। अब लग रहा है कि जल्द ही कपूर परिवार में एक बार फिर शहनाई बज सकती है। हाल में अर्जुन कपूर एक इवेंट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया, 'मुझे शादी में पूरा भरोसा है। जब भी मैं शादी करूंगा तो मीडिया को इसके बारे में जरूर बताऊंगा। हालांकि अभी मेरा ऐसा कोई विचार नही है।'

बाहनों की शादी के बाद मेरा नंबर:
अर्जुन से जब उनकी शादी को लेकर पूछा कि उनके फैंस को आखिर कबतक इंतजार करना होगा। इस पर उनका जबाब था कि अभी उनके परिवार में दो शादियां हुई हैं। अभी उनकी बहन अंशुला का नंबर है, इसके बाद रिया, जाह्नवी और खुशी की बारी है। तब जाकर मेरा नंबर आएगा।

ये भी पढ़ें

PICS: जह्नवी और खुश ने बड़े भाई को बर्थ-डे पर दिया कुछ इस अंदाज में सरप्राइज, पार्टी में वरुण गर्लफ्रेंड संग पहुंचे
Published on:
02 Jul 2018 08:39 am
Also Read
View All