बॉलीवुड

सौतेली मां से नफरत की और खुद 16 साल के बेटे की मां को डेट कर रहे हो- फैन के इस सवाल पर आया अर्जुन का करारा जवाब

Varun Dhawan की एक फैन ने Arjun Kapoor से मां Sridevi और Malaika arora को लेकर सवाल किया और ट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन इसका जवाब अर्जुन ने कुछ ऐसे अंदाज में दिया की सभी दंग रह गए।

2 min read
May 29, 2019
सौतेली मां से नफरत की और खुद 16साल के बेटे की मां को डेट कर रहे हो- फैन के सवाल पर आया अर्जुन का करारा जवाब
सौतेली मां से नफरत की और खुद 16साल के बेटे की मां को डेट कर रहे हो- फैन के सवाल पर आया अर्जुन का करारा जवाब

बॅालीवुड स्टार्स Arjun Kapoor और Malaika Arora को लेकर लगातार खबरें सामने आती रहती हैं। दोनों के बीच चल रही रिलेशनशिप किसी से नहीं छिपी। आखिरकार अर्जुन कपूर ने यह बात स्वीकार ली है कि वो मलाइका के साथ रिश्ते में हैं। खैर इन सबके बीच हाल में एक बड़ी खबर सामने आई है।

हाल में Varun Dhawan की एक फैन ने अर्जुन कपूर से मां श्रीदेवी और मलाइका को लेकर सवाल किया और ट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन इसका जवाब अर्जुन ने कुछ ऐसे अंदाज में दिया की सभी दंग रह गए। अंत में हुआ ये की फैन को माफी मांगनी पड़ी।

दरअसल, वरुण धवन की कुसुम नाम की एक फैन ने अर्जुन कपूर को टैग करते हुए ट्वीट किया कि, आप अपने पिता की दूसरी पत्नी ने नफरत करते थे क्योंकि उन्होंने आपकी मां को छोड़ दिया था। लेकिन अब आप एक ऐसी महिला को डेट कर रहे हैं जो आपसे 11 साल बड़ी है और एक टीनएज बेटा भी है। डबल स्टैंडर्ड क्यों अर्जुन?

इसका जवाब देते हुए अर्जुन ने ट्वीट किया, 'मैं किसी से नफरत नहीं करता कुसुम। हमारे बीच गरिमापूर्ण दूरी थी। अगर नफरत होती तो सेंसेटिव समय में मैं पापा, जाह्नवी और खुशी के साथ न होता। टाइप करके लिख देना और जज करना आसान होता है, पहले सोचा करो। आप वरुण धवन फैन हो तो मैं सोचता हूं कि आप अपनी प्रोफाइल पर उसकी डीपी लगाकर नेगेटिविटी मत फैलाओ।'

अर्जुन के इस जवाब के बाद फैन ने माफी भी मांग ली। ट्वीट में कुसुम ने लिखा कि,' मैं माफी मांगती हूं अगर मैंने किसी को ठेस पहुंचाई हो। मेरा मतलब गलत नहीं था। अर्जुन कपूर के सभी फैंस से माफी मांगती हूं। कृपया मुझे माफ कर दीजिए। यह सिर्फ मेरा विचार था। कुछ भी अर्जुन कपूर सर और मलाइका अरोड़ा मैम के खिलाफ नहीं था। सॉरी सर अर्जुन कपूर।'

इसके जवाब में अर्जुन कपूर ने लिखा, 'कोई बात नहीं कुसुम, प्यार फैलाओ...स्ट्रीट डांसर तुम्हें देख रहा है..।'

आपको बता दें कि, अर्जुन कपूर की हाल ही में 24 फरवरी को फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड रिलीज हुई है, जिसे क्रिटिक्स द्वारा पसंद किया गया है।

Published on:
29 May 2019 10:58 am