
बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों एक्टर Arjun Kapoor और Malaika Arora को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। दोनों की आए दिन तस्वीरें और वीडियो सामने आती रहती हैं। ऐसे में इस रिश्ते को लेकर हाल में खुद अर्जुन कपूर ने बात की।
हाल ही में अर्जुन कपूर ने इस रिश्ते पर बड़ा खुलासा कर ही दिया है। इस बार उन्होंने ना तो कुछ छुपाया और ना ही घुमा-फिरा कर बातें कीं। अर्जुन कपूर ने फिल्मफेयर से बातचीत के दौरान अपने और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर बात की है।
मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि अर्जुन ने ये कबूल किया है कि दोनों खास रिश्ता शेयर कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने चर्चा के दौरान यह भी बताया कि वो मीडिया के अच्छे बर्ताव के कारण यह हिम्मत जुटा पाए हैं कि वो और मलाइका खुलकर साथ घूम सकें।'
अर्जुन कपूर ने आगे कहा ‘मीडिया द्वारा दिए गए सम्मान की वजह से हम दोनों खुलकर सामने आ पाए हैं। मीडिया ने हमारे रिश्ते को सम्मान दिया और हमेशा सही तरह से इसे पेश किया। इसी वजह से हम अपने रिश्ते को समाज में इतनी आसानी से एक्सेप्ट कर पाए।’