बॉलीवुड

श्रीदेवी की मौत को लेकर अर्जुन कपूर ने किया था बड़ा खुलासा, बताई उनकी मौत से जुड़ी अहम बात

अर्जुन कपूर के साथ श्रीदेवी के संबंध भले ही ठीक ना रहे हों लेकिन उनकी मौत के बाद उन्होंने सब कुछ भुलाकर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को संभालने में काफी मदद की थी।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2021, 2:27 PM IST
Feature image

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की लाइफ काफी उतार चढ़ाव भरी रही है। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हर मुसीबतों का सामना करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया हैं। अर्जुन ने अपने करियर की शुरूआत इशकजादे सी की थी इसके बाद कई फिल्में की हैं जो सुपरहिट साबित हुई है। आज अर्जुन अपना 36वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बात बताने जा रहे हैं।

अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने पहली पत्नि के रहते दूसरी शादी की थी जिसके चलते अर्जुन के अपनी सौतेली मां श्रीदेवी के बीच कभी अच्छे संबंध नही रहे हैं। अर्जुन ने कई सालों तक श्रीदेवी से बात नहीं की थी। लेकिन जब श्रीदेवी का मौत हुई तब वो ही इस घर को संभालने में सबसे पहले नजर आए। अर्जुन ने पुरानी बातों को भुलाकर जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को संभाला था। हर काम में वो पिता का साथ देते भी नजर आए थे। श्रीदेवी की मौत के बाद उनका क्या रिएक्शन था इस बात का खुलासा उन्होंने एक चैट शो के दौरान किया था।

श्रीदेवी की मौत की खबर पाकर अर्जुन की बदल गई जिंदगी:

शो के दौरान जब अर्जुन से पूछा कि जब उन्हें श्रीदेवी की मौत की खबर मिली तो कैसा था उनका रिएक्शन। इस पर अर्जुन ने कहा, 'उनके जाने की खबर ने एक पल में सारी जिंदगी को बदलकर रख दिया। मैं कभी नहीं चाहता ऐसा किसी दुश्मन के साथ भी हो। मैंने और अंशुला ने जो भी किया वो सब पूरी सच्चाई के साथ किया।

मेरी मां के जाने के बाद मैं और अंशुला बिल्कुल अकेले थे:

अर्जुन ने शो के दौरान कहा कि मैंने और अंशुला ने जाह्नवी और खुशी की स्थिति को काफी बारीकी से समझा है। हम दोनों को उनके दर्द का अहसास था की ऐसे वक्त में किसी सपोर्ट की कितनी जरूरत होती है। ऐसा सपोर्ट मुझे और अंशुला को नहीं मिला था जिस वक्त मेरी मां का निधन हुआ था। उस वक्त हमें सहारा देने वाला कोई नही थी। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो प्यार और सपोर्ट खुशी और जाह्नवी को भी नहीं मिले। मां आज जिंदा होती तो वह भी यही चाहती। दिल में कोई शिकवा मत रखो। जिंदगी बहुत छोटी होती है।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़