बॉलीवुड

अर्जुन कपूर ने बताया मलाइका अरोड़ा से क्या सीखते रहते हैं

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को लेकर कुछ बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि मलाइका से वो हर रोज क्या-क्या सीखते हैं। अर्जुन के साथ मलाइका की बॉन्डिंग फैंस को बेहद पसंद आती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2021, 7:21 PM IST
arjun_malaika.jpg
Arjun Kapoor and Malaika Arora

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं। पिछले दिनों मलाइका ने अपने बेडरूम सीक्रेट्स साझा किए थे। अब अर्जुन कपूर ने बताया है कि मलाइका अरोड़ा कैसी हैं। वो उनसे क्या सीखते हैं। अर्जुन और मलाइका को मोस्ट फेवरेट और कूल कपल के तौर पर देखा जाता है। कोरोनाकाल से पहले दोनों अक्सर ही आउटिंग पर साथ दिखाई दे जाते थे। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के लिए प्यार जताने में बिल्कुल भी हिचकिचाते नहीं हैं।

अर्जुन कपूर ने की मलाइका की तारीफ

वहीं हाल ही में अर्जुन कपूर ने एचटी ब्रंच से बात करते हुए मलाइका के बारे में कुछ राज खोले। उन्होंने कहा कि मलाइका बहुत डिग्निफाइड हैं और इससे मुझे बहुत प्यार है। 20 साल की उम्र से ही वो जिस तरह से एक स्वतंत्र महिला रही हैं। उनकी जिस तरह की पर्सनालिटी है उसके साथ उन्होंने अपने खुद की सोच को बदला है। इसे मैंने बहुत करीब से देखा है। वो अपनी गरिमा के साथ जीती हैं और उनका काम बोलता है इस पर विश्वास रखती हैं। वो ऐसा जीवन जीना चाहती हैं जिसमें खुशी हो। मुझे उनसे हर दिन सीखने को मिलता है।

मलाइका अरोड़ा खोल चुकी हैं बड़ा राज

बता दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपनी लव लाइफ के बारे में कई राज खोले थे। उन्होंने अपने बेड रूम्स सीक्रेट फैंस के साथ साझा किए थे जिसे सुनकर हर कोई हैरत में पड़ गया था। मलाइका ने नेहा धूपिया के शो में बातचीत के दौरान बताया था कि उन्हें दाढ़ी वाले लड़के पसंद हैं। साथ ही जिसका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा हो। वहीं मलाइका ने काफी बोल्ड टॉक भी किया और बताया कि सेक्सुअल रिलेशन के दौरान उन्हें ऊपर रहना ज्यादा पसंद है।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब