बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की तस्वीर, अर्जुन कपूर ने किया ऐसा कमेंट, एक्ट्रेस हो गई ट्रोल

मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक इवेंट में पहुंची। इसमें ऋतिक रोशन, अनुराग कश्यप, मीरा राजपूत, इलियाना डीक्रूज, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली जैसी.....
2 min read
Dec 16, 2019
malaika arora
malaika arora

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों स्टार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। फैंस के लिए नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते है। दोनों एक दूसरे की फोटो पर कमेंट भी करते नजर आते है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका के नए इंस्टाग्राम फोटो पर कुछ ऐसा कमेंट किया है जिससे हर कोई हैरान है। आपको यह जानकार ताजूब होगा कि इस कमेंट के कारण अर्जुन ने मलाइका को ट्रोल कर दिया।

मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक इवेंट में पहुंची। इसमें ऋतिक रोशन, अनुराग कश्यप, मीरा राजपूत, इलियाना डीक्रूज, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली जैसी दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। मलाइका इस ईवेंट में अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ पहुंची थीं। उन्होंने बैंड के मेंबर्स से मुलाकात की। वहीं अपने फैंस के लिए मलाइका ने सिंगर बोनो की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'म्यूजिक के लिए थैंक्यू... मुझे इससे क्लोज और बेहतर कोई तस्वीर नहीं मिली'।

इस पर अर्जुन ने पूछा, क्या तुम उनके साथ स्टेज पर थी। इसके बाद यूजर्स ने मलाइका की तस्वीरों में एक के बाद एक कमेंट करने लगे। हर कोई यह जानना चाहता है कि इस पर मलाइका की प्रतिक्रिया आए, लेकिन एक्ट्रेस ने कुछ नहीं कहा। बाद में मलाइका ने कमेंट बॉक्स में बस हंसते हुए इमोजी दे कर चुप हो गई।

Published on:
16 Dec 2019 08:39 pm