अर्जुन रामपाल ( Arjun Rampal ) ने मनाया अपना जन्मदिन, सेलेब्स ने दी बधाई गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ( Gabriella Demetriades ) ने लिखी प्यारभरी पोस्ट एक्टर ने गर्लफ्रेंड फैमिली का पार्ट बनाने के लिए पूछा था बच्चों से
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ( Arjun Rampal ) ने हाल ही अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सेलेब्स और फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेजे। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ( Gabriella Demetriades ) ने भी खास पोस्ट कर बर्थडे विश किया।
गैब्रिएला ने लिखा- तुम बहुत प्यारे हो
अपने 48वें जन्मदिन पर अर्जुन अपने बच्चों और पार्टनर गैब्रिएला के साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर शेयर एक पोस्ट में उन्होंने जन्मदिन की बधाइयों के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। गैब्रिएला ने अर्जुन को बर्थडे विश करते हुए लिखा,'मेरे सबसे प्रिय को जन्मदिन मुबारक। तुम बहुत प्यारे हो और स्ट्रांग हो। श्रेष्ठ अभी आना बाकी है। ये रहा मेरा सीक्रेट बहुत सिंपल है। केवल दिल ही है जिसकी वजह से कोई इंसान सही चीजें देख सकता है। जो सबसे जरूरी है, वह आंखों से नहीं दिखता है।'इस मौके पर आइए जानते हैं कि जब पहली बार एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को बच्चों से मिलवाया और रिलेशन के बारे में बताया तो उन्हें क्या जवाब मिला।
बेटियों ने आसानी से किया स्वीकार
अर्जुन ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बताते हुए कहा था वह चाहते थे कि उनकी बेटियां, माहिका और मायरा, उनके रिलेशन को स्वीकार कर लें और गर्लफ्रेंड गैब्रिएला फैमिली का पार्ट बनें। अर्जुन ने आगे बताया कि दोनों बेटियों ने बड़ी आसानी से गैब्रिएला को स्वीकार कर लिया। बता दें कि अर्जुन अपनी बेटियों से अपने जीवन के सभी निर्णय शेयर करते हैं और विशेष स्नेह जताते हैं।
ग्रैब्रिएला से एक बच्चा
बता दें कि अर्जुन कपूर ने मेहर जेसिया से शादी की थी। यह शादी 1998 से 2019 तक चली। दोनों का तलाक हो गया है। अब अर्जुन के जीवन में गैब्रिएला हैं। वह दक्षिण अफ्रीका की पॉपुलर मॉडल हैं। उनका नाम एफएचएम की 100 सबसे आकर्षक महिलाओं में चुना गया था। अर्जुन-गैब्रिएला ने अभी तक शादी नहीं की है। इनके एक बच्चा है जिसका नाम एरिक है। बच्चे के जन्म पर अर्जुन की बेटियां भी गैब्रिएला से मिलने अस्पताल गईं थीं।