
कल पूरे देश में होली की धूम रही। बॅालीवुड से लेकर टीवी जगत के सभी मशहूर सितारों ने जमकर इस त्योहार को मनाया। आज लगातार इन स्टार्स की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी बीच बॅालीवुड स्टार Arjun Rampal और उनकी गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriades की भी कई तस्वीरें सामने आई हैं।
दोनों ने इस साल जमकर होली खेली। इस दौरान अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। होली के रंग में रंगी गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमेशा से मेरी पसंदीदा छुट्टी, इसकी हर चीज मुझे बहुत पसंद है। मेरे पहले प्यार को हैप्पी होली।'
लेकिन उनकी इन तस्वीरों को यूजर्स कुछ खास पसंद नहीं कर रहे। लगातार इंस्टाग्राम यूजर्स के इन तस्वीरों पर कमेंट आ रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'बिना जूतों वाली चुड़ैल'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'जहां इसकी खूबसूरती गई वो डरावनी लगने लगी'।