बॉलीवुड

अर्जुन से 15 साल छोटी गर्लफ्रेंड बिना शादी बनने वाली हैं मां, एक्स-वाइफ कर रही बेबी शॅावर की तैयारी

Arjun Rampal की गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriades प्रेग्नेंट हैं। इसी बीच एक और खबर सामने आई है।
2 min read
May 06, 2019
अर्जुन से 15 साल छोटी गर्लफ्रेंड बिना शादी बनने वाली हैं मां, एक्स-वाइफ कर रही बेबी शॅावर की तैयारी
अर्जुन से 15 साल छोटी गर्लफ्रेंड बिना शादी बनने वाली हैं मां, एक्स-वाइफ कर रही बेबी शॅावर की तैयारी

बॉलीवुड एक्टर Arjun Rampal को लेकर हाल में खबर आई थी। उनकी गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriades प्रेग्नेंट हैं। बताया जा रहा है की आने वाले महीनों में अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का Baby Shower रखा जाएगा।

खास बात ये है कि इस सेरेमनी की खास तैयारियां अर्जुन रामपाल की एक्स वाइफ Mehr Jessia करने वाली हैं। जी हां, मेहर जेसिया हाल में अपने फ्रेंड्स और ब्रदर-सिस्टर की इवेंट मेनेजमेंट फर्म का हिस्सा बनी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक यही फर्म अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के बेबी शॉवर की तैयारियां संभाल रही है। हालांकि उनका बेबी शॉवर एक प्राइवेट इवेंट होगा। यह बांद्रा में होस्ट किया जाएगा। मेहर ने खुद इस अरेंजमेंट में अपना सपोर्ट देने की बात की है।

गौरतलब है की अर्जुन ने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी, 2008 में दोनों अलग हो गए। मेहर इस बात से पूरी तरह से वाकिफ हैं कि अर्जुन तीसरी बार पिता बन रहे हैं। अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर अब ऑफिशियल वेडिंग प्लानर बन चुकी हैं।

Published on:
06 May 2019 10:24 am