बॉलीवुड

मीडिया के सामने अर्जुन रामपाल का छलका दर्द, बॉलीवुड में वापसी को लेकर कही ये बात

Arjun Rampal Upcoming Movie Crakk: अभिनेता अर्जुन रामपाल एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'क्रैक' की रिलीज के लिए तैयार हैं। इसी बीच फिल्म प्रमोशन के दौरान मीडियाकर्मियों के सवालों पर उन्होंने खुलकर बात की। उनसे बॉलीवुड में वापसी को लेकर प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने क्या कहा? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2024, 7:48 PM IST
arjun_rampal_upcoming_movie.jpg
Arjun Rampal Upcoming Movie Crakk

Arjun Rampal Upcoming Movie Crakk: अभिनेता अर्जुन रामपाल एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'क्रैक' की रिलीज के लिए तैयार हैं। क्रैक मूवी में अर्जुन सुपर हीरो 'विद्युत जामवाल से भिड़ते नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर और टीजर में दोनों ही स्टार्स की बॉडी दमदार नजर आ रही है। इसी बीच फिल्म प्रमोशन के दौरान मीडियाकर्मियों के सवालों पर उन्होंने खुलकर बात की। उनसे बॉलीवुड में वापसी को लेकर प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने क्या कहा? आइए जानते हैं।

अर्जुन रामपाल: सिल्वर स्क्रीन से मैं कभी दूर नहीं गया

फिल्म प्रमोशन के दौरान मीडियाकर्मियों ने जब अर्जुन रामपाल से प्रश्न किया तो उन्होंने जवाब में कहा, “वह इस बात को लेकर बहुत गंभीर हैं कि उन्हें किस तरह का काम करना है। मैं कभी दूर नहीं गया, मैं हमेशा यहीं रहा हूं। बात सिर्फ इतनी है कि मैं अपनी फिल्में सोच-समझकर चुनता हूं क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले अक्सर अच्छे नहीं होते। मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं जो भी काम करूं, वह दर्शकों से जुड़े।''

उन्होंने अपनी आगामी फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने के बारे में भी बात की, उन्होंने कहा: ''खलनायक भी एक इंसान होता है, उनकी अपने इमोशन्स, अपनी परेशानी और क्रैकिंग प्वाइंट होता है। उस इमोशन को खोजना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने इस किरदार के फिलॉसफी को समझते हुए टीम के साथ कई दिन बिताए। मुझे बहुत खुशी है कि यह अच्छा हुआ और मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इस फिल्म और मेरे किरदार को अपना प्यार देंगे।'' अब इन बातों से साफ प्रतीत होता है, कि अर्जुन कुछ दिल की बात कहना चाहते थे।

Updated on:
9 Feb 2024, 7:48 PM IST
Published on: