बॉलीवुड

Arpita Khan ने शेयर की भाई Salman Khan संग फोटो, टॉवेल पहने कैमरे के सामने पोज देते हुए आए नज़र

अर्पिता खान ( Arpita Khan ) ने शेयर की भाई सलमान खान ( Salman Khan ) संग तस्वीर पोस्ट फोटो में सलमान खान टॉवेल पहने आए नज़र सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2021, 9:10 AM IST
Arpita Khan Shared Pic With Salman Khan It Goes Viral
Arpita Khan Shared Pic With Salman Khan It Goes Viral

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) अपनी बहन अर्पिता खान ( Arpita Khan ) से कितना प्यार करते हैं। यह तो हम सब जानते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर भाई-बहन की कई क्यूट तस्वीरें देखने को मिलती हैं। वहीं अर्पिता भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अर्पिता को कई तस्वीरें और वीडियोज भी पोस्ट करते हुए देखा गया है। इस बीच अर्पिता ने एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह भाई सलमान संग नज़र आ रही हैं।

सलमान संग अर्पिता ने शेयर की तस्वीर

अर्पिता खान ने बीते दिन यानी कि शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह भाई सलमान खान संग पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि इस फोटो में सलमान खान सफेद रंग के टॉवेल में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अर्पिता साड़ी में दिखाई दे रही हैं। फोटो में दोनों के ही चेहरों पर स्माइल नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्पिता लिखती हैं, 'Fond Memories'। फैंस को यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है।

अर्पिता के बच्चों के साथ नज़र आते हैं सलमान

आपको बतातें चलें कि अक्सर सलमान खान को अर्पिता के दोनों बच्चों के साथ वक्त बीताते हुए देखा गया है। अक्सर सोशल मीडिया पर सलमान भांजे आहिल संग फनी वीडियो पोस्ट करते ही रहते हैं। जिसमें कभी वह अपनी ही फिल्म के गाने पर डांस करते हुए नज़र आते हैं। तो कभी खाना खाते हुए आहिल संग मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा