बॉलीवुड

राजकुमार हिरानी ने ‘मुन्ना भाई 3’ में रणबीर को दिया सर्किट का रोल, अरशद ने ट्विटर पर निकाली भड़ास

अरशद वारसी ने हाल में राजकुमार हिरानी पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 12:07 PM IST
arshad warsi tweet rajkumar hirani munna bhae mbbs 3
arshad warsi tweet rajkumar hirani munna bhae mbbs 3

बॅालीवुड स्टार अरशद वारसी ने हाल में राजकुमार हिरानी पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई। यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब हिरानी अपनी मुन्नाभाई फ्रैंचाइजी को फिर से लाना चाहते हैं। लेकिन इस बार 'मुन्ना भाई 3' में संजय दत्त के बाएं हाथ सर्किट का रोल रणबीर कपूर निभाएंगे। पर अरशद इस बात से काफी खफा हैं। यहां तक कि अरशद वारसी के फैन्स भी इस बात पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

हाल में अरशद ने ट्विटर पर भड़ास निकाली है, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा लेकिन कयास है कि हिरानी के फैसले पर उनकी कड़वाहट बाहर आ रही है। उन्होंने कई ट्वीट किए हैं, जैसे, 'जिन्हें आप सबसे ज्यादा देते हैं, वही आपसे सबसे ज्यादा छीनते भी हैं।' एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'कुछ लोगों के लिए हर वक्त प्रतिस्पर्धा न करना इतना मुश्किल क्यों है।'

बता दें कि संजय दत्त और अरशद वारसी स्टारर 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' 2003 में रिलीज हुई थी। राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। और इससे संजय दत्त ने धमाकेदार कमबैक किया था। हाल में 'मुन्ना भाई 3' से जुड़े जानकार ने बताया कि, 'संजू में रणबीर की परफॉर्मेंस देखकर सभी इम्प्रेस हैं। मेकर्स को लगता है कि रणबीर और संजय की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जमेगी।'

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब