बॉलीवुड

Arti Singh-Dipak Chauhan Wedding: झगड़े की अटकलों के बीच भांजी आरती को आशीर्वाद देने पहुंचे गोविंदा

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) अपने ब्वॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी में तमाम हस्तियां हिस्सा लेती हुई दिखाई दे रही हैं। इसी बीच कई अटकलों के बीच मामा गोविंग भी शादी में हिस्सा लेने पहुंचे।

less than 1 minute read
Apr 26, 2024
Arti Singh-Dipak Chauhan Wedding

सोशल मीडिया पर आरती और दीपक के शादी की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच एक तस्वीर चर्चा का विषय बन गई। शादी में गोविंदा अपनी भांजी आशीर्वाद देने पहुंच चुके हैं।

शादी में पहुंचे गोविंदा

देर शाम खबर सामने आ रही थी कि गोविंदा भांजी आरती की शादी में शामिल नहीं होंगे। वहीं इन अटकलों पर गोविंदा ने अब रोक लगा दी है। आपको बता दें कि एक्टर किसी की प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल नहीं हुए थे लेकिन शादी में आकर उन्होंने सभी अफवाहों को रोक दिया है। गोविंदा के चेहरे पर आरती की शादी की खुशी साफ दिखी। गोविंदा शादी में ब्लैक लुक में दिखाई दिए।

कैसा है आरती का वेडिंग लुक

आरती लाल रंग के लंहगे में दिखाई दीं। शादी की पहली फोटो में कपल स्टेज पर एक-दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई दे रहे हैं। दीपक ऑफ व्हाइट शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर