5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसी की बिगड़ी नाक तो किसी के बड़े हो गए होंठ, जब सर्जरी ने बिगाड़ दिए अभिनेत्रियों के चेहरे

Bollywood Actresses Plastic Surgery: बॉलीवुड की दुनिया हमेशा से ग्लैमर और परफेक्ट लुक्स के दबाव के लिए जानी जाती रही है, जहां कई कलाकार बेहतर दिखने के लिए कॉस्मेटिक बदलावों का सहारा लेते हैं।

4 min read
Google source verification
Bollywood Actresses Plastic Surgery

Bollywood Actresses Plastic Surgery

Bollywood Actresses Plastic Surgery: बॉलीवुड में कई बार अभिनेत्रियों की सर्जरी कराने का मुद्दा उठता रहा है। उनकी लिप सर्जरी, हिप सर्जरी ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि हर बार ही सर्जरी कराने के बाद जरूरी नहीं कि अभिनेत्री का चेहरा अच्छा ही लगे। कई बार सर्जरी के बाद लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगते हैं। ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताते हैं जिन्हें उनके लुक्स की वजह से लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा था।

रिमी सेन (Bollywood Actresses Plastic Surgery)

एक समय पर अक्षय कुमार, सलमान खान और अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करने वालीं रिमी सेन बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में शामिल थीं। हालांकि धीरे-धीरे वो फिल्मों से दूर होती चली गईं और बिग बॉस जैसा बड़ा रिएलिटी शो भी उनके करियर को धक्का नहीं लगा पाया। कुछ समय पहले ही रिमी सेन का दुबई से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनका बदला हुआ लुक साफ तौर पर नजर आया था। इसके बाद कई लोगों ने उनके बदले हुए चेहरे को लेकर भी तंज कसे थे।

कोएना मित्रा (Bollywood Actresses Plastic Surgery)

एक समय में अपने डांस नंबर्स और ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर कोएना मित्रा 2000 के दशक में काफी लोकप्रिय चेहरा थीं। बाद में उनके लुक में आए बदलाव ने सोशल मीडिया और दर्शकों का ध्यान खींचा। कई रिपोर्ट्स में यह कहा गया कि उन्होंने नाक से जुड़ी कॉस्मेटिक प्रक्रिया करवाई थी, जिसके बाद लंबे समय तक उनका नाम चर्चा में बना रहा। ये मामला अक्सर उदाहरण के तौर पर भी सामने आता है कि किसी भी कॉस्मेटिक फैसले से पहले सावधानी जरूरी होती है। कोएना को लोगों की भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

राखी सावंत

राखी सावंत अपने बिंदास अंदाज और खुलकर बात रखने के लिए जानी जाती हैं। करियर की शुरुआत से लेकर अब तक उनके लुक में काफी बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कई बार इंटरव्यू में यह स्वीकार भी किया कि उन्होंने अपने लुक में बदलाव के लिए कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स का सहारा लिया। इसी वजह से उनका नाम अक्सर इस चर्चा का हिस्सा बनता रहा है।

आयशा टाकिया

फिल्मों से दूरी बनाने के बाद जब आयशा टाकिया की नई तस्वीरें सामने आईं तो उनके बदले हुए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई फैंस ने आश्चर्य जताया कि उनका चेहरा पहले से अलग नजर आ रहा है। हालांकि उन्होंने इस विषय पर ज्यादा सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी।

श्रुति हासन

श्रुति हासन उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने लुक को लेकर होने वाली चर्चाओं पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ कहा है कि अपने शरीर से जुड़े फैसले व्यक्तिगत होते हैं और किसी को भी इस पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं होना चाहिए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया।

वाणी कपूर

फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से लोकप्रियता पाने वाली वाणी कपूर जब बाद की फिल्मों में नजर आईं तो उनके चेहरे में आए बदलाव को लेकर दर्शकों के बीच चर्चाएं तेज हो गईं। कई लोगों ने उनके नए लुक पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं, जिससे यह मुद्दा लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा।

अनुष्का शर्मा

एक समय था जब अनुष्का शर्मा के लुक में बदलाव को लेकर भी एक समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हुईं। हालांकि बाद में उन्होंने अपने काम और अभिनय से दर्शकों का ध्यान फिर अपनी फिल्मों की ओर केंद्रित कर दिया। यह घटना इस बात का उदाहरण बनी कि सोशल मीडिया किस तरह कलाकारों के लुक पर तुरंत प्रतिक्रिया देता है।

सोफिया हयात

सोफिया हयात ने भी अपने ग्लैमरस अंदाज और बदले हुए लुक को लेकर कई बार सुर्खियां बटोरीं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अक्सर चर्चा का विषय बनती रही हैं और इसी वजह से उनका नाम भी इस सूची में लिया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग