बॉलीवुड

संजय दत्त की पहली फिल्म में उनकी मां बनी थीं यह अभिनेत्री , दूसरी फिल्म में माशूका बनकर किया था रोमांस

अरुणा ईरानी ने संजय दत्त की डेब्यू फिल्म में उनकी मां का रोल प्ले किया था, और अगली ही फिल्म में उनकी माशूका का रोल प्ले करती नजर आई थीं।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2022, 12:23 PM IST
sanjay_dutt.jpg

बॉलिवुड की दिग्गज ऐक्ट्रेस अरुणा ईरानी (Aruna Irani) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अरुणा ने अपने लंबे फिल्मी करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं। हालांकि उन्हें यह सोचकर ताज्जुब भी होता है कि कैसे बिल्कुल उलट किरदारों में ऑडियंस किसी ऐक्टर को देख पाती है। दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने साल 1941 में गंगा जमुना फिल्म से महज 9 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं।

जहां अरुणा ईरानी ने सकारात्मक भूमिकाएं बखूबी अदा की हैं, तो वहीं नकारात्मक भूमिकाओं में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने फिल्मी करियर को लेकर कई बातें बताईं और इसी दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी पहली फिल्म में संजय दत्त की मां की भूमिका निभाई और फिर कैसे अगली फिल्म में वह संजय दत्त को रिझाती नजर आईं थीं।

अरुणा ईरानी ने साल 1961 में फिल्म 'गंगा जमुना' से एक चाइल्ड ऐक्टर के तौर पर ऐक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'कारवां', 'बॉम्बे टू गोव', 'बॉबी' जैसी कई फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाए थे। संजय दत्त की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'रॉकी' से 1981 में बॉलिवुड में डेब्यू किया था। संजय के साथ काम के अनुभव पर अरुणा ने एक इंटरव्यू में बताया, 'मैंने ज्यादातर फिल्म ऐक्टर्स के साथ काम किया है। मुझे संजय के साथ काम करने में भी काफी मजा आया है। मैंने उनकी डेब्यू फिल्म में उनकी मां का किरदार निभाया था।'

अरुणा ने हंसते हुए आगे कहा, 'उससे अगली ही फिल्म में मैं संजय दत्त को सिड्यूस कर रही थी। मुझे अभी भी समझ में नहीं आता है कि कैसे लोग उस समय यहां तक कि अभी भी इस बात को स्वीकार कर लेते थे।' अरुणा ईरानी ने ऐसे ही कई तरह के किरदार बॉलिवुड की फिल्मों में निभाए हैं।

आपको बता दें अरुणा ईरानी अपने वर्क फ्रंट के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रही। अरुणा ईरानी ने कुकू कोहली के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी इसी इंटरव्यू में बताया था। अरुणा ईरानी ने बताया कि कुकू कोहली ने अपनी पहली शादी के बारे में उन्हें नहीं बताया था और उन्होंने 32 साल बाद इस सीक्रेट से पर्दा उठाया। मालूम हो कि अरुणा को शूटिंग के दौरान है कुकू से प्यार हुआ था।

Published on:
Also Read
View All
“बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा”, फिल्ममेकर कुणाल कोहली का फूटा गुस्सा, पुलिस ने भी दिया रिएक्शन

‘मैं लोगों से तेज आवाज में बात नहीं कर सकता’, दलेर मेहंदी ने मीका सिंह को दिया था विवाद के बाद जवाब

दूसरी बार मां बनने के 36 दिन बाद ही सेट पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण! शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग

अमित शाह को शाहरुख खान की बर्थडे विश पर भड़की फैन, बोली- ‘मैंने आपको अपना दूसरा पिता माना था, शर्म आनी चाहिए’

टाइगर श्रॉफ पर हमले के अगले दिन अशोक पंडित से क्या बोले पिता जैकी श्रॉफ? फिल्ममेकर ने अब किया खुलासा