24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं लोगों से तेज आवाज में बात नहीं कर सकता’, दलेर मेहंदी ने मीका सिंह को दिया था विवाद के बाद जवाब

Mika Singh On Daler Mehndi: दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए मंच विवाद पर मीका सिंह ने कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि जब मैंने दलेर पाजी को कहा कि आपको मंत्री जी को जवाब देने चाहिए था। तो उन्होंने कहा कि मैंने किसी पर ऐसे चिल्ला नहीं सकता।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 24 Oct 2026, 7:18 AM IST

Mika Singh Recall Daler Mehndi Alcohol dispute daler paaji said i can not scold anyone

मीका सिंह ने दलेर मेहंदी को लेकर किया खुलासा (Photo Source- Instagram/ANI)

Mika Singh Recall Daler Mehndi Alcohol Controversy: उत्तराखंड में मां कुंजापुरी टूरिज्म एंड डेवलपमेंट फेयर के दौरान मशहूर पॉप गायक दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए मंच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना के बाद से म्यूजिक इंडस्ट्री में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बड़े-बड़े अभिनेता दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आ गए हैं। इस बीच, दलेर मेहंदी के छोटे भाई और फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले की सच्चाई लोगों के सामने लेकर आए हैं। मीका ने खुलासा किया कि विवाद के अगले दिन जब उन्होंने अपने बड़े भाई को फोन किया, तो मीका की उनसे क्या बातचीत हुई।

मीका सिंह ने बताया क्या हुई थी भाई दलेर मेहंदी से बात?

23 अक्टूबर शुक्रवार शाम मीका सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। उन्होंने इस दौरान उस रात की पूरी दास्तां सुनाई जब उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी को स्टेज पर बेइज्जत किया गया था। मीका ने बताया कि उन्हें इस विवाद की जानकारी तब मिली जब वह सूरत में अपना शो खत्म करके फ्री हुए थे। उन्होंने तुरंत अपने भाई दलेर मेहंदी को फोन करने की कोशिश की, लेकिन उस वक्त बात नहीं हो पाई।

मीका सिंह ने बताया कि अगले दिन जब उनकी दलेर मेहंदी से बात हुई, तो जो हुआ उसने मुझे झकझोर कर रख दिया था। मीका ने नम आंखों से याद करते हुए कहा, "जब मैंने अगले दिन पाजी को फोन किया, तो वह इमोशनल हो गए थे। मैंने अभी कुछ कहा भी नहीं था और वह पहले ही रो पड़े थे। आम तौर पर मैं उन्हें डांटता हूं कि जब तबीयत ठीक नहीं थी, तो उन्होंने परफॉर्मेंस के लिए हां क्यों कहा। लेकिन उस वक्त उनकी हालत देखकर मैं खुद हैरान था।"

मीका ने बताया कि उन्होंने दलेर मेहंदी से यह भी कहा कि अगर मंत्री ने उनके साथ बदतमीजी की थी, तो उन्हें उसी समय कड़ा जवाब देना चाहिए था। लेकिन सीधे-सरल स्वभाव वाले दलेर ने जवाब दिया कि वह किसी पर चिल्लाने या तेज आवाज में बात नहीं कर सकता। मैं इसमें सहज नहीं हूं। और वह इस अपमान से पूरी तरह सहम गए थे कि उनके साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया गया?।"

मीका सिंह ने बताया तबीयत खराब के बाद भी किया था शो

मीका सिंह ने आगे बताया कि दलेर पाजी की तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं थी। इस शो को सुनंदा शर्मा करने वाली थीं, लेकिन आखिरी मौके पर उन्होंने मना कर दिया था। कई बार हमारे पास लोग आते हैं और वह कहते हैं कि आपको स्टेज पर कुछ करना नहीं है बस हाथ हिलाने हैं और नमस्कार करना है। दलेर पाजी के साथ भी शायद यही हुआ होगा।"

मीका सिंह ने आगे बताया, दलेर मेहंदी की तबीयत खराब होने के बावजूद उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे तक स्टेज पर गाना गाया था। फिर भी मंत्री सुबोध ने मेरे भाई के साथ गलत व्यवहार किया। मैं उसे कभी माफ नहीं करूंगा। वहीं, उन्होंने आगे बताया कि इस मुश्किल वक्त में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद उन्हें फोन किया और भरोसा दिलाया कि राज्य में कलाकारों का हमेशा सम्मान होता है और उनका पूरा स्वागत है। वहीं, मीका इस बात पर अड़े हुए हैं कि मंत्री सुबोध उनियाल को कैमरे के सामने आकर उनके भाई से माफी मांगनी चाहिए।

बता दें, उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यक्रम के दौरान ही स्टेज पर दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को रोकते हुए उन पर नशे में होने और ठीक से न बोल पाने के गंभीर आरोप लगाए थे। परिवार और भाई मीका लगातार यह साफ कर रहे हैं कि दलेर पूरी तरह बेकसूर हैं और उस दिन उनकी तबीयत खराब थी। मीका के इस तीखे तेवर के बाद यह मामला अब और अधिक गरमाता नजर आ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग