24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा”, फिल्ममेकर कुणाल कोहली का फूटा गुस्सा, पुलिस ने भी दिया रिएक्शन

Kunal Kohli post: कुणाल कोहली ने बांद्रा के कार्टर रोड स्थित स्केटबोर्ड पार्क में ड्रग्स एडिक्ट्स को लेकर पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने तस्करों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी के खिलाफ मुंबई पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसपर पुलिस का भी रिएक्शन आ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 24 Oct 2026, 11:33 AM IST

Kunal Kohli Tweets About Drug Addicts

कुणाल कोहली ने ड्रग्स तस्करों पर किया पोस्ट (Photo Source- Instagram/@kunalkohli)

Kunal Kohli Tweets About Drug Addicts: 'मुझसे दोस्ती करोगे', 'हम तुम' और 'फना' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर कुणाल कोहली (Kunal Kohli) ने एक बेहद गंभीर सामाजिक मुद्दे को लेकर चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे उन्होंने मुंबई पुलिस को भी टैग किया है और बांद्रा के फेमस कार्टर रोड इलाके के स्केटबोर्ड पार्क की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। कुणाल ने वहां एक्टिव ड्रग्स तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

कुणाल कोहली ने ड्रग्स तस्करों को लेकर किया पोस्ट

कुणाल कोहली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्क की कुछ तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि हर सुबह इस पार्क में छोटे-छोटे बच्चे खेलने और घूमने आते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से यहां ड्रग्स एडिक्ट्स और ड्रग्स बेचने वालों का एक बड़ा ग्रुप कब्जा जमाए बैठा है।

कुणाल कोहली ने ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस से गुहार लगाई और बोले, "बांद्रा में कार्टर रोड स्केटबोर्ड पार्क में बच्चे हर सुबह आते हैं। ड्रग एडिक्ट्स और ड्रग बेचने वालों का यह ग्रुप गंदगी फैला रहा है। वह कभी-कभी बिना कपड़ों के सोते हैं और ऐसी अनगिनत गतिविधियों में शामिल होते हैं, जिनका जिक्र मैं सोशल मीडिया पर नहीं कर सकता। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया इस गैंग को बच्चों के पार्क से तुरंत हटाएं।"

मुंबई पुलिस ने कुणाल कोहली के पोस्ट पर लिया संज्ञान, फिल्ममेकर ने जताया आभार

कुणाल कोहली के इस गंभीर ट्वीट पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने आधिकारिक हैंडल से जवाब दिया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी बांद्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है और उचित कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस की इस तत्परता और त्वरित कार्रवाई पर कुणाल कोहली ने पोस्ट किया। उन्होंने उनका धन्यवाद किया है। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने भी एक सेलिब्रिटी द्वारा इस मुद्दे को उठाने पर राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही इस पार्क को पूरी तरह सुरक्षित बनाएगा।

कुणाल कोहली की फिल्में

कुणाल कोहली ने ऋतिक रोशन, रानी मुखर्जी और करीना कपूर खान स्टारर 'मुझसे दोस्ती करोगे' से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। लेकिन यह बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक है, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। बाद में, कुणाल ने हम तुम, फना, थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक, तेरी मेरी कहानी, फिर से और दूसरी फिल्में डायरेक्ट कीं। उनकी आखिरी डायरेक्ट की हुई फिल्म बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी थी, जिसमें वर्धन पुरी और कावेरी कपूर लीड रोल में थे। फिल्म का प्रीमियर पिछले साल डिज़्नी+ हॉटस्टार पर हुआ था। फिलहाल, कुणाल की कोई फिल्म ऑफिशियली अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि फिल्ममेकर जल्द अपने फैंस के लिए कुछ शानदार लेकर आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग