बॉलीवुड

Parineeti-Raghav Wedding: जानें राघव की बारात की किसने की अगुवाई, एक नाव में बैंड-बाजा, दूसरे में कौन?

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने उदयपुर में रॉयल वेडिंग की। जानें किसने बारात की अगुवाई की...
less than 1 minute read
Sep 25, 2023
parineeti_chopra-raghav_chadha_wedding.jpg

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने परिवार और कीरीबी दोस्तों की मौजूदगी में राजस्थान के उदयपुर में 7 फेरे लिए। उनकी शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए। इसके अलावा, हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा और बच्चों के साथ शामिल हुए थे।

इनके अलावा, सानिया मिर्जा और मनीष मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स भी बतौर गेस्ट शादी में शामिल हुए। राघव और परिणीति की शादी उदयपुर के लीला पैलेस होटल में हुई।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा की बारात का हिस्सा बने। एक वायरल वीडियो में बोट बारातियों से भरी नजर आ रही है, जिसमें ढोल की थाप पर बाराती नाचते दिख रहे थे। पहली नाव पर बैंड बाजा बज रहा था, दूसरी नाव पर 'आप' के टॉप लीडर्स केजरीवाल, मान और संजय सिंह हैं। नाव पर्दों से कवर थी।

इससे पहले, एक वीडियो में राघव को अपने परिवार के साथ उदयपुर के लीला पैलेस से ताज लेक पैलेस तक बोट राइड करते हुए देखा गया है।

शादी के लिए तमाम तरह की सिक्योरिटीज का इंतजाम किया गया है। समारोहों की फोटोज और वीडियोज लीक न हो इसके लिए कैमरों पर टेप लगाया गया है।

यह शादी "डिवाइन प्रॉमिस: ए पर्ल व्हाइट इंडियन वेडिंग" थीम पर लीला पैलेस में हो रही है। रविवार दोपहर 1 बजे ताज लेक पैलेस में राघव की सेहराबंदी हुई।

Published on:
25 Sept 2023 01:13 pm
Also Read
View All
तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Kuku Kohli Funeral: पति कुकू कोहली के निधन के बाद बुरी हालत में नजर आईं अरुणा ईरानी, पकड़कर ले जा रहे लोग