असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने बाढ़ राहत में योगदान के लिए फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का आभार व्यक्त किया है.
हाल में असम में आई बाढ़ के चलते वहां की स्थिति काफी बिगड़ गई थी, जिसके चलते बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बाढ़ राहत में योगदान दिया, जिसके बाज अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने उनका आभार व्यक्त किया है. असम के सीएम ने दोनों का शुक्रियादा करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसपर सितारों के फैंस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर दोनों का धन्यवाद कर रहे हैं.
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दोनों सितारों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा कि 'बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये का योगदान दिया है साथ ही असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हुए हैं. मैं उनकी इस चिंता और उदारता के काम के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं'. उनके इस ट्वीट के बाद फैंस दोनों की काफी तारीफ कर रहे हैं और साथ ही उनके इस कदन की काफी सराहना कर रहे हैं.
सामने आ रही खबरों की माने तो पिछले 24 घंटों में असम में भीषण बाढ़ के चलते चार लोगों की मौत हो गई है. साथ ही राज्य के 25 जिलों में बाढ़ से करीब 11 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. इसके साथ ही राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार 72 राजस्व मंडलों के तहत 1510 गांव में लाखों हेक्टेयर फसल और जमीन पानी में डूबे हुए हैं. राज्य के कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 17 जून तक कई जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. साथ वहां 15 जून से लेकर 18 जून तक स्कूलों को बंद किया गया है.