
महाराष्ट्र में सोमवार को 288 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इन चुनावों के परिणाम 24 अक्टूबर को आएगा। चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। आम जनता के साथ बॉलीवुड के सितारे भी वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे। इनमें आमिर खान, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, गोविंदा, प्रीति जिंटा और गुलजार का नाम प्रमुख है।
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने बांद्रा (पश्चिम) के एक पोलिंग बूथ पर वोट दिया। अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। यूपी के गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने मुंबई के गोरेगांव से वोट डाला। पद्मिनी कोल्हापुरे ने अंधेरी (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र में वोट देने पहुंचीं।
मुंबई की अंधेरी पश्चिम विधानसभा में अभिनेत्री शुभा खोटे ने अपना वोट डाला। आमिर खान, किरण राव, लारा दत्ता, महेश भूपति, गोविंदा की पत्नी सुनीता गीतकार गुलजार सहित कई सेलेब्स ने अपना मतदान किया।