बॉलीवुड

मौत को करीब आता देख ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर कपूर को बुला लिया था पास, कही थी ये बात..

ऋषि कपूर का निधन मुंबई के अस्पताल में 30 अप्रैल को हुआ अंतिम यात्रा में थे 20 लोग शामिल

2 min read

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की मौत सिनेमा जगत के लिए काफी बड़ा धक्का था उन्होनें ऐसे सितारे को खो दिया है, जिसकी भरपाई होना अब मुश्किल है। और ऐसा ही कुछ हाल उनके परिवार के साथ है, नीतू कपूर के साथ रणबीर कपूर ने अपने घर के ऐसे सदस्य को खो दिया जिसके रहने से घर खुशियों से झूम उठता था।

ऋषि कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के कारण उन्हें 29 अप्रैल के दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, कहा जाता है कि जिस दौरान उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी थी तब उन्हें अभास हो गया था कि अब उनके पास समय कम है, और उस रात उन्होंने बेटे रणबीर को अपने पास आईसीयू वार्ड में बुला लिया था। अपने नजदीक बैठाकर ढ़ेर सारी बातें की थीं।

उस दौरान नीतू कपूर भी उनके नजदीक थीं। जिसके बाद उस कमरे में सिर्फ रोने की अवाज गूंज रही थी।

काफी समय़ तक एक दूसरे से बात करने के बाद रणबीर वार्ड रूम से बाहर आए,अपने आप को संभालते हुए उन्होंने अस्पताल से जुड़ी फॉर्मेल्टी को पूरा करने में जुट गए।

बताया जाता है कि अंतिम समय में ऋषि कपूर के शरीर के सभी अंग काम करना बंद करने लगे थे, और तभी रणबीर और नीतू इमोशनल हो गए और एक दूसरे को पकड़ कर संभालते नजर आए। इस दुख की घड़ी में ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर उनसे दूर थीं। वह लॉकडाउन की वजह से अपने पिता से नही मिल पाईं।

30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन मुंबई के अस्पताल में हुआ था। और उनका अंतिम संस्कार करने से पहले ही अस्पताल में ही उनकी अंतिम विदाई की प्रक्रिया पूरी कर दी गई थी। इसके बाद उन्हें फूलों से सजी एंबुलेंस में रखकर सीधे श्मशान की ओर ले जाया गया।

ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर समेत 20 लोग रहे। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। जिसमें नीतू कपूर फूट फूटकर रोती नजर आ रही हैं। इसी बीच आलिया के साथ उनके परिवार के सदस्य उनको संत्वाना देते नजर आ रहे हैं।

Updated on:
05 May 2020 08:42 am
Published on:
05 May 2020 08:32 am
Also Read
View All