बॉलीवुड

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हेमा मालिनी के थे बड़े प्रशंसक, सीता और गीता देखी थी 25 बार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal bihari vajpayee) का है आज जन्मदिन अटल बिहारी वाजपेयी ने फिल्म सीता और गीता (seeta aur geeta) को देखा था 25 बार हेमा मालिनी (hema malini) को सामने देख नहीं कर पाए थे ठीक से बात
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2019, 11:39 AM IST
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का है आज जन्मदिन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का है आज जन्मदिन

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal bihari vajpayee) और भारतीय जनता पार्टी (bhartiya janta party) के दिग्गज नेता सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक है। अटल बिहारी वाजपेयी एक बेहतरीन नेता के साथ-साथ एक अच्छे कवि भी थे। उनका साहित्य, कविताओं और फिल्मों से एक खास नाता भी रहा है। इस बात का पता तब चला जब एक कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के बारें में हेमा मालिनी ने एक किस्सा बताया।

दरअसल हुआ क्यूं कि अटल बिहारी वाजपेयी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी के हेमा मालिनी (hema malini) के बहुत बडे़ं फैन थे। जी हां, अटल बिहार की इस बात का खुलासा खुद बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने एक कार्यक्रम के दौरान किया था। हेमा मालिनी ने बताया था कि "मुझे याद है जब एक बार मैंने बीजेपी पदाधिकारियों से कहा कि मैं अपने भाषाणों में अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करती हूं लेकिन उनसे कभी मिली नहीं। इसके बाद मुझे उनसे मिलवाने ले जाया गया। मुलाकात में मैंने महसूस किया कि अटल बिहारी वाजपेयी बात करने में कुछ हिचकिचा रहे थे।"

हेमा ने आगे बताया कि अटल जी को ऐसे देखकर मैंने वहां मौजूद एक महिला से पूछा कि क्या बात है? अटल जी ठीक से बात क्यों नहीं कर रहे? उन्होंने बताया कि असल में आपके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। इन्होंने 1972 में आई आपकी फिल्म सीता और गीता (seeta aur geeta) 25 बार देखी थी। आज अचानक आपको सामने पाकर हिचकिचा रहें हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन