बॉलीवुड

के. एल राहुल और आथिया शेट्टी फिर दिखे साथ, सुनील शेट्टी ने किया प्यारा सा कमेंट

एक बार फिर दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों साथ दिख रहे हैं और काफी क्यूट लग रहे हैं।
2 min read
kl_rahul_athiya_shetty_.jpeg

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के.एल राहुल (K.L. Rahul) को लेकर खबरें आती रहती हैं कि दोनों का अफेयर चल रहा है। हालांकि दोनों ने कभी इन खबरों को स्वीकार नहीं किया है। लेकिन एक बार फिर दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों साथ दिख रहे हैं और काफी क्यूट लग रहे हैं।

View this post on Instagram

Hello, devi prasad....?

A post shared by KL Rahul👑 (@rahulkl) on

दरअसल, के.एल राहुल (K.L. Rahul) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह आथिया शेट्टी के साथ फोन बूथ में नजर आ रहे हैं। क्रिकेटर के.एल राहुल (K.L. Rahul) ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हेलो, देवी प्रसाद..." वहीं आथिया शेट्टी इस फोटो में हंसती हुई नजर आ रही हैं। दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही फैंस उनकी फोटो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। इससे पहले आथिया के जन्मदिन पर के.एल राहुल ने दोनों की तस्वीर शेयर की थी।

बात करें आथिया की फिल्मों की तो उन्होंने फिल्म हीरो से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य पंचोली भी लीड रोल में थे। हीरो के बाद अाथिया शेट्टी मुबारकां में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और अनिल शेट्टी के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। उसके बाद हाल ही में फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के साथ नजर आई थीं।

Updated on:
28 Dec 2019 02:40 pm
Published on:
28 Dec 2019 02:38 pm