
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद बॉलिवुड में 2003 में कदम रखे थे। कुछ ही फिल्मों के बाद वह छा गईं और कई यादगार रोल किए। प्रियंका ने हॉलिवुड में भी अपने काम के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब पब्लिश की थी । इन की किताब का नाम अनफिनिश्ड है। इस किताब में प्रियंका चोपड़ा ने अपने निजी जीवन एवं प्रोफेशनल जीवन के बारे में कई ऐसे किस्सों को साझा किया है। जिसके बारे में आमतौर पर लोगों को नहीं पता है।
प्रियंका चोपड़ा की यह किताब उनके फैंस को बहुत अच्छी लग रही है।प्रियंका चोपड़ा ने इस किताब में उनकी बचपन से लेकर सभी चीजें मौजूद है। जीवन से जुड़े नए किस्सों को जानने के लिए उनके फैंस काफी जिज्ञासु नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में अपने पढ़ाई के दिनों का भी जिक्र किया है । उन्होंने यह बताया है कि वह अपनी मौसी के पास अमेरिका में रह कर पढ़ाई की थी । प्रियंका उस वक्त दसवीं कक्षा में थी ।उनका एक बॉब नाम का बॉयफ्रेंड था और अपने इसी बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप के कारण प्रियंका चोपड़ा थोड़ी परेशानी में भी आ गई थी। बता दे कि उन्होंने दसवीं के दौरान ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी की भी योजनाएं बना ली थी । एक दिन प्रियंका चोपड़ा की मौसी प्रियंका चोपड़ा को उनके बाॅयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया था। जिसके बाद उनकी मौसी ने यह बात उनकी मां को बता दि।