बॉलीवुड

अभिनेता इमरान खान और अवंतिका मलिक फिर से होने जा रहे एक

अभिनेता इमरान खान और अवंतिका मलिक फिर से होने जा रहे एक
less than 1 minute read
Apr 18, 2020
imran_khan.jpg

फिल्म अभिनेता इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक लंबे समय से अलग-अलग रह रहे हैं।लेकिन अब अवंतिका द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि वह फिर से एक हो जाएंगे।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान और अवंतिका मलिक के बीच लंबे समय से दूरियां बनी हुई है। अवंतिका सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर करती है उससे भी यह अंदाजा लगता था कि उनके बीच काफी दूरियां हैं।लेकिन हाल ही में अवंतिका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने जो बातें लिखी है उससे साफ नजर आ रहा है कि वह इमरान खान के साथ अपने रिश्ते को एक और मौका देने के बारे में सोच रही है।

अवन्तिका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वे अपनी बेटी इमरा के साथ बहुत खूबसूरत नजर आ रही है।इसमें वह बेटी को किस कर रही है।यह फोटो किसी आयोजन का है जहां मां बेटी दोनों काफी खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई दिख रही है। अवंतिका ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है। जिससे या कयास लगाए जा रहे हैं कि वह फिर से एक हो जाएंगे।

उन्होंने लिखा है "मैंने प्यार के साथ रहने का फैसला किया है, नफरत बहुत भारी बोझ है ढोने के लिए, मार्टिन लूथर किंग जूनियर जब मुझे दुनिया में भरोसा करने के लिए कुछ चाहिए था तब ब्रह्मांड ने मुझे इशारा भेजा .....जादू।"

Published on:
18 Apr 2020 03:52 pm