बॉलीवुड

‘शुभ मंगल सावधान’ के बाद एक बार फिर आयुष्मान संग दिखेंगी भूमि, ट्विटर पर किया ऐलान

आयुष्मान खुराना एक बार फिर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देने वाले हैं। दोनों ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी।
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2018, 11:24 AM IST
Ayushmann Khurrana and bhumi pednekar
Ayushmann Khurrana and bhumi pednekar

अभिनेता आयुष्मान खुराना एक बार फिर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देने वाले हैं। लेकिन इस बार वह किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक विज्ञापन में साथ नजर आएंगे। हाल में खुद आयुष्मान और भूमि ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी। आयुष्मान ने तस्वीर अपलोड कर लिखा,‘हम एक बार फिर साथ..इस बार विज्ञापन के लिए।’ वहीं भूमि ने इस तस्वीर पर लिखा,‘हेलो मेरे पसंदीदा, हम सभी चीजों के बीच वह एक पल निकाल ही लेते हैं।’

बता दें आयुष्मान और भूमि की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। ये स्टार्स अबतक ‘दम लगा के हईशा’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

इस काम के लिए अनुष्का शर्मा को मिलेगा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म

भूमि जल्द स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी नई फिल्म 'सोन चिरैया' के साथ बॅाक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 10 जनवरी से शुरु हुई थी। फिल्म को 1970 के समय में सेट किया गया है, जब चम्बल में डकैतों की तूती बोलती थी। फिल्म में सुशांत और भूमि के अलावा आशुतोष राणा, मनोज बाजपेयी , रणवीर शौरी भी दिखाई देंगे। फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

वैसे हमेशा से ही डायरेक्टर अभिषेक चौबे, छोटे शहर की अजीबोगरीब कहानियां बनाने के लिए मशहूर हैं। लोगों ने उनका ये जलवा 'इश्किया', 'डेढ़ इश्किया' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों में देख रखा है। फिल्म 'सोन चिरैया' भी उसी तरह की फिल्म होने वाली है। इस फिल्म को मध्य प्रदेश के भिंड और मोरेना जैसे रियल लोकेशन्स पर शूट किया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection Day 19: वीकेंड पर धमाके के बाद रणबीर की ‘रामायण’ के कलेक्शन को लगा झटका, भारत में 1000 करोड़ से अब रह गई इतना दूर

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन