बॉलीवुड

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

27 नवंबर को सिनेमाघरों में दो ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनकी चर्चा दो सगे भाइयों की वजह से भी हो रही है। एक तरफ आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' है, जिसमें वह शरवरी वाघ के साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर G9' रिलीज हुई है, जिसमें जेनेलिया देशमुख के साथ आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 1:52 PM IST
Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9
ये प्रेम मोल लिया बनाम गनमास्टर जी 9 (फोटो सोर्स- IMDb)

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: सिनेमाघरों में आज एक तरफ आयुष्मान खुराना और सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज हुई है तो वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर G9, जिसमें जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी नजर आ रहे हैं। अगर देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर आज दोनों भाइयों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। अब किसकी फिल्म बिजनेस के लिहाज से दूसरी फिल्म को मात दे पाती है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल दोनों भाइयों के पिछली तीन फिल्मों के रिकॉर्ड पर एकबार नजर डालते हैं।

आयुष्मान खुराना की पिछली तीन फिल्में

1. उड़ता तीर (2026): आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 70 करोड़ रुपये का कारोबार किया, लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। बॉलीवुड हंगामा ने इसे 'बिलो एवरेज' करार दिया था।

2. पति पत्नी और वो दो (2026): आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की यह कॉमेडी फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज हुई थी। करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली। पहले वीकेंड में फिल्म ने लगभग 19 करोड़ रुपये कमाए और इसका प्रदर्शन औसत रहा।

3. थामा (2025): आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 134 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई लगभग 188 करोड़ रुपये रही। हालांकि, ट्रेड रिपोर्ट्स में फिल्म को औसत प्रदर्शन वाली फिल्म बताया गया।

अपारशक्ति खुराना की पिछली तीन फिल्में

1. प्रेम कीटाणु (2026): वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई थी। करीब 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। बॉक्स ऑफिस पर कमजोर कमाई के चलते इसे फ्लॉप माना गया।

2. जब खुली किताब (2026): पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया और अपारशक्ति खुराना की यह फिल्म 6 मार्च 2026 को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी। इसलिए इसका कोई थिएट्रिकल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन या हिट-फ्लॉप रिकॉर्ड नहीं है। हालांकि ओटीटी पर इसे पसंद नहीं किया गया।

3. बर्लिन (2024): अपारशक्ति खुराना और इश्वाक सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 13 सितंबर 2024 को जी5 पर रिलीज हुई थी। इसमें अपारशक्ति ने साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की भूमिका निभाई थी। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था, इसलिए इसका भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं है। हालांकि ओटीटी पर इसे पसंद नहीं किया गया।

Updated on:
27 Nov 2026, 1:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All