बॉलीवुड

‘बॉर्डर-2’ नहीं आयुष्मान खुराना ने छोड़ दी ये फिल्म, करीना कपूर खान के साथ बनने वाली थी जोड़ी

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना 'बॉर्डर-2' का हिस्सा नहीं है ऐसी खबरें आई थीं, लेकिन ये सच नहीं है, असलियत कुछ और ही है।

2 min read
Aug 04, 2024

Ayushmann Khurrana Upcoming Movies: इंडिया की बहुत बड़ी वॉर फिल्म बन रही है ‘बॉर्डर-2’। इसमें सनी देओल और आयुष्मान खुराना लीड रोल में होंगे। हाल ही में खबर आई की फिल्म में दिलजीत दोसांझ की एंट्री हुई है।

इसके बाद ये कहा जाने लगा कि आयुष्मान ने ये मूवी छोड़ दी है। मगर सच्चाई कुछ और ही है। आयुष्मान खुराना ने जो मूवी रिजेक्ट की है वो ‘बॉर्डर-2’ (Border 2) नहीं है।

आयुष्मान खुराना और करीना कपूर की मूवी

दरअसल, आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) पहली बार पर्दे पर करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ दिखने वाले थे। इस फिल्म को मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) डायरेक्ट कर रही हैं। करीना और आयुष्मान की जोड़ी को पहली बार साथ देखने को फैंस भी एक्साइटेड थे। लेकिन इस प्रोजेक्ट के लिए आयुष्मान खुराना के पास डेट्स नहीं हैं।

इसके चलते आयुष्मान खुराना ने ये मूवी छोड़ दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना 2024 की दूसरी छमाही में व्यस्त शेड्यूल के कारण मेघना गुलजार की फिल्म, जिसका नाम दायरा बताया जा रहा है, के लिए डेट्स नहीं निकाल पाए हैं।

उनका शेड्यूल टाइट है। इस साल आयुष्मान का यूएस म्यूजिक टूर है, इसके बाद एक्टर के पास बॉर्डर 2 के अलावा दो और फिल्में हैं। इसलिए वो मेघना गुलजार की मूवी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। इसके बारे में उनकी टीम को बता दिया गया है।

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म (Ayushmann Khurrana Upcoming Movies)

इसलिए मेघना गुलजार भी उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में जुट गई हैं। वहीं आयुष्मान खुराना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो एक स्पाई कॉमेडी कर रहे हैं, जिसका निर्देशन आकाश कौशिक करेंगे। इसमें सारा अली खान को भी लिया जा सकता है।

साथ में उनके पास 'वैम्पायर्स ऑफ विजयनगर' नाम की हॉरर कॉमेडी भी है। इस मूवी में रश्मिका मंदाना उनके अपोजिट दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन ‘मुंज्या’ के निर्देशक आदित्य सरपोतदार करेंगे।

Published on:
04 Aug 2024 12:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर