बॉलीवुड

जब फिल्म में यामी को किस करने पर भड़क गई थी आयुष्मान खुराना की पत्नी, करने लगीं थी शक

आज आयुष्मान खुराना अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं। आयुष्मान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि किस तरह से उनकी पत्नि ताहिरा कश्यप फिल्म में हीरोइन को किस करने पर हो गई थीं नाराज
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Sep 2021, 4:31 PM IST
Ayushmann khurrana
Ayushmann khurrana

नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। इनके बीच का प्यार इतना मजबूत है कि इसका जीता जागता उदाहरण पत्नि ताहिरा कश्यप के कैसर की बीमारी के दौरान देखने को मिला था जब उन्होंने एक पल का साथ भी नही छोड़ा था। लेकिन एक बार ऐसा समय भी आया था जब आयुष्मान खुराना की यामी गौतम के साथ बढ़ती नजदीकियों के चलते बीवी ताहिरा कश्यप इंसिक्योर हो गई थीं। उस दौरान उन्होने बड़ा फैसला ले लिया था।

मिली जानकारी के अनुसार ताहिरा ने खुद इस बात का खुलासा किया कि फिल्म 'विक्की डोनर' में यामी के साथ आयुष्मान के इंटीमेट सीन्स देखकर वो असहज हो गई थीं। खासतौर पर को-एक्टर के साथ किसिंग सीन शूट करने को लेकर वो काफी नाराज थीं। उन्हें अपने पति आयुष्मान की वफादारी पर शक होने लगा था। मगर जब उन्होंने 'अंधाधुन' के एडिट्स को देखा तब उन्हें लगा कि रील लाइफ रियल लाइफ से काफी अलग है।

ताहिरा ने ये भी बताया कि फिल्म की एडिटिंग की बारीकियां देखते समय उन्हें लगा कि ये प्रोफेशनल दुनिया है। तभी उन्होंने आयुष्मान और राधिका आप्टे के बीच शूट किए गए इंटिमेट्स सीन्स में हुई कमियों के बारे में भी टीम को बताया। उनका कहना है कि शुरुआती दौर में वो इन्सिक्योर्ड महसूस करती हैं। मगर अब वह चीजों को समझने लगी हैं। इसलिए उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि दोनों के बीच आज भी पहले जैसा प्यार है। और कपल दो बच्चों के माता- पिता है।

Published on: