बॉलीवुड

वो एक्टर, जिसने ‘कंस’ बनकर मुसीबत मोल ली थी, रास्ते में रोक लोग पूछते थे- देवकी के साथ अत्याचार क्यों किया?

इस अभिनेता का जन्म पाकिस्तान में हुआ था
2 min read
b_r_chopra_mahabharat_kans_goga_kapoor_birthday.jpg
भिनेता गोगा कपूर( Goga Kapoor Birthday) का जन्मदिन है

नई दिल्ली। बॅालीवुड सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता गोगा कपूर( goga kapoor Birthday) का जन्मदिन है। गोगा का असली नाम रविन्द्र कपूर था। गोगा ( Goga Kapoor) का जन्म 15 दिसंबर 1940 को गुजरांवाला, पाकिस्तान में हुआ था। गोगा ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'ज्वाला' से की थी। इस फिल्म ने उन्हें बतौर एक्टर एक खास पहचान दिलवाई। हालांकि लोग उन्हें बतौर खलनायक ही ज्यादा पसंद करते थे।

गोगा ने धारावाहिक 'महाभारत'(B R Chopra Mahabharat ) में भी अभिनय किया है। बबीआर चोपड़ा की महाभारत में गोगा कपूर मजर आए कंस बने थे। इस किरदार ने गोगा को अमर बना दिया।कंस(kans) का किरदार इतना हिट हुआ कि लोग उन्हें असली का कंस मानने लगे। एक इंटरव्यू में गोगा ने खुद बताया था की वो जहां भी जाते लोग उनसे सवाल पूछते आखिर उन्होंने अपनी बहन देवकी के साथ ऐसा अत्याचार क्यों किया?

गोगा ने कई फिल्मों मे विलेन का किरदार ही निभाया। लेकिन सबसे यादगार किरदार फिल्म तूफान(toofan) में डाकू शैतान सिंह(daku shaitan singh) का है। ये किरदार भी काफी भयानक था। लोग शैतान सिंह को देखकर डरने लगे थे। इसके अलावा गोगा ने ‘गंगा जमुना सरस्वती’, ‘कयामत से कयामत तक’, ‘सागर’, ‘अग्निपथ’, ‘मर्द’ जैसी दर्जनों हिट फिल्मों में काम किया।

बता दें गोगा कपूर ने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने बहुत से इंग्लिश प्ले किए।3 मार्च 2011 को 70 साल की उम्र में लम्बी बीमारी से जूझते उनका देहांत हो गया। गोगा की तीन बेटियां है। भले ही गोगा कपूर हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके निभाए किरदार दर्शक आज भी याद करते हैं।

Published on:
15 Dec 2019 04:36 pm