8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तू एक्टर है हीरो की तरह बाल मत बना’, नाना पाटेकर को याद करके भावुक हुए शाहरुख खान

Shahrukh Khan On Nana Patekar: शाहरुख खान ने नाना पाटेकर के निधन के बाद पोस्ट करते हुए लिखा कि उनके हीरो बहुत जल्दी इस दुनिया से चले गए।
2 min read
Google source verification
Shahrukh Khan On Nana Patekar

Shahrukh Khan On Nana Patekar

Shahrukh Khan On Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान समेत कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। किंग खान ने नाना के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लंबी-चौड़ी बात लिखी है।

शाहरुख खान ने किया भावुक पोस्ट

शाहरुख खान ने नाना पाटेकर के निधन पर बात करते हुए लिखा- 'जब मैं पहली बार उनसे मिला था, तो उनके प्रति सम्मान और थोड़ी झिझक की वजह से मैं अपने बालों से खेलने लगा था। उन्होंने मेरा हाथ झटकते हुए कहा था, 'हीरो की तरह बाल मत बना... तू एक्टर है!' उन्होंने कभी आपकी झूठी तारीफ नहीं की। उन्होंने कभी वह नहीं कहा, जो आप सुनना चाहते थे। वह वही कहते थे, जो आपको सुनने की जरूरत होती थी। यही नाना थे- बिल्कुल सीधे, थोड़े सख्त, ईमानदार और बेहद खूबसूरत मुस्कान वाले इंसान।

शाहरुख खान ने नाना के कड़े रवैये पर कही ये बात

प्यार जताने का उनका तरीका भी हमेशा थोड़ा अलग था। वह पहले आप पर चिल्लाते थे और फिर उनकी तीसरी या चौथी डांट के बीच कहीं आपको एहसास होता था कि वह आपको गले लगा चुके हैं। वह मुझसे प्यार करते थे और मैं भी उनसे उतना ही प्यार करता था।

वह मेरे गुरु थे, शिक्षक थे, आलोचक थे और दोस्त भी। कैरम के खेल में वह मुझे और अपने आसपास के हर शख्स को लगातार मात देते थे और अपनी हर जीत का भरपूर आनंद लेते थे।

नाना, आपकी संजीदगी, आपकी हंसी, आपका पागलपन और आपका प्यार हमेशा हमारे साथ रहेगा। बस अफसोस इस बात का है कि काश हमारे पास कुछ और वक्त होता—कुछ और बातचीत के लिए, एक और बहस के लिए, एक और कप चाय के लिए और कैरम का एक और खेल खेलने के लिए।

आपने सिर्फ सिनेमा की दुनिया में ही नहीं, बल्कि भारत और दुनियाभर के लोगों के दिलों में भी एक ऐसी जगह खाली कर दी है, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा।

मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैं आपको बहुत याद करूंगा और आपके शब्दों को जिंदगी के आखिरी पल तक अपने दिल में संजोकर रखूंगा... 'हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना।'

नाना, आपकी आत्मा को शांति मिले। अल्लाह आपको अपनी रहमत में जगह दे। स्वर्ग भी आपके वहां आने से धन्य होगा—एक शानदार अभिनेता और कैरम के ऐसे चैंपियन का स्वागत करके, जिसे हराना आसान नहीं था। आपसे बहुत प्यार है और आपकी बहुत याद आएगी। बहुत जल्दी चले गए मेरे हीरो, मेरे अभिनेता। RIP नाना।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग