बॉलीवुड

‘पंचायत 4’ एक्टर के हाथ लगी बड़ी फिल्म, अभिषेक और प्रतीक गांधी के साथ मिलकर करेंगे धमाका

Baaghi Bechare Movie: बॉलीवुड में एक नई फिल्म बनने जा रही है जिसका नाम है ‘बागी बेचारे’। इसका ऐलान हाल ही में हुआ है, यहां जानिए इससे जुड़ी सारी डिटेल्स।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2025, 3:06 PM IST
baaghi-bechare-film-pratik-gandhi-abhishek-banerjee-panchayat-4-star-faisal-malik
Cast

Baaghi Bechare Movie: बॉलीवुड में एक नई और अलग सोच वाली फिल्म की तैयारी हो चुकी है, जिसका नाम है ‘बागी बेचारे’। इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं सुमित पुरोहित, जो पहले ‘इनसाइड एज’ और ‘श्रीकांत’ जैसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स लिख चुके हैं। इस बार वो बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं।

फिल्म का निर्माण बीई8 फिल्म्स (अश्वनी कुमार), ट्रेन ट्रिपर फिल्म्स और इनक्लूसिव पिक्चर्स के सहयोग से हो रहा है।

बागी बेचारे की स्टार कास्ट

इसमें कई वेब सीरीज के चर्चित चेहरे शामिल हैं। जैसे प्रतीक गांधी (स्कैम 1992), अभिषेक बनर्जी (पाताल लोक), फैसल मलिक (पंचायत 4)। इसके अलावा, ‘मिर्जापुर’ के लेखक पुनीत कृष्णा इस फिल्म में सह-लेखक के रूप में जुड़े हैं, जबकि निर्माता अश्वनी कुमार और क्रिएटिव प्रोड्यूसर देवांश पटेल भी टीम का हिस्सा हैं।

फिल्म की कहानी

बागी बेचारे फिल्म की कास्ट

‘बागी बेचारे’ एक ऐसी व्यंग्यात्मक कहानी है जो आज के समाज को आईना दिखाने का काम करेगी। निर्देशक सुमित पुरोहित ने एक इंटरव्यू में कहा-"व्यंग्य एक सुकून की तरह होता है, जो हमें सच्चाई का सामना करने का साहस देता है। हम ऐसी कहानी कहना चाहते हैं जो ईमानदार हो और हमारे समय को पूरी सच्चाई के साथ दर्शाए।"

प्रतीक गांधी ने इसके बारे में बात करते हुए कहा-"इस तरह की फिल्म का हिस्सा बनना जो सच्ची कला और सहयोग से बनी हो, मेरे लिए बहुत खास है। इसमें बाजार के दबावों से आजादी है।"

अभिषेक बनर्जी ने भी इस मूवी से जुड़कर खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी जताते हुए कहा- "ये अच्छा समय है जब स्वतंत्र और रचनात्मक फिल्में मुख्यधारा का हिस्सा बन रही हैं। मैं ऐसे सिनेमा का हिस्सा बनना चाहता हूं जो दर्शकों की सोच को चुनौती दे।"

Updated on:
4 May 2025, 3:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब