बॉलीवुड

Baby John Release Date: अगस्त में नहीं इस दिन रिलीज होगी वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’, पोस्टर के साथ आई फाइनल डेट

Baby John Update: वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जॉन की नई रिलीज डेट आ गई है। इस मूवी का नया पोस्टर भी आ गया है।
2 min read
• •
Jun 26, 2024
Baby John Release Date Varun Dhawan Movie To Clash With Aamir Khan Sitaare Zameen Par

Baby John Update: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जॉन की रिलीज डेट आ गई है। ‘बेबी जॉन’ को कलीस डायरेक्ट कर रहे हैं। वरुण धवन के साथ फिल्म में साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश नजर आएंगी। ये कीर्ति की पहली हिंदी मूवी होगी।

‘बेबी जॉन’ (Baby John) तमिल की फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक है और ये पहले 31 मई को रिलीज होने वाली थी मगर कुछ शूटिंग बाकी थी इसलिए इसे टाल दिया गया।

‘बेबी जॉन’ की नई रिलीज डेट

आज इसके फिल्ममेकर्स ने एक नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि अब ये मूवी कब रिलीज होगी। इसके नए पोस्टर में वरुण धवन का राउडी अवतार नजर आ रहा है। पोस्टर में इसकी नई रिलीज डेट भी है। अब ये मूवी क्रिसमस पर यानी 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।

यानी अब इस मूवी का मुकाबला आमिर खान की मूवी सितारे जमीन पर से होगा। ये भी क्रिसमस पर ही रिलीज होने वाली है। अब बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म चलेगी ये तो वक्त ही बताएगा।

वरुण धवन की अपकमिंग मूवी

‘बेबी जॉन’ के अलावा वरुण धवन (Varun Dhawan) के पास कई फिल्में हैं। उनके पास ‘सनकी’, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, ‘भेड़िया 2’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ जैसी फिल्में और वेब सीरीज हैं। इनके जरिये वो दर्शकों का खूब मनोरंजन करने को तैयार हैं। 

Updated on:
26 Jun 2024 03:07 pm
Published on:
26 Jun 2024 03:07 pm
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा