बॉलीवुड

डॉक्यूमेंट्री ‘Bad Boy Billionaires’ आज हुई रिलीज़, केंद्र सरकार और नेटफ्लिक्स को हाईकोर्ट ने भेजा था नोटिस

देश में हुए घोटलों पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'Bad Boy Billionaires' हुई आज रिलीज़ ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर चार एपिसोड हुए रिलीज़ Nirav Modi, Subrata Roy और Vijay Mallya पर आधारित हैं एपिसोड
2 min read
Oct 06, 2020
Bad Boy Billionaires Released On Netflix
Bad Boy Billionaires Released On Netflix

नई दिल्ली। देश में चिंतित विषयों के बारें में बात करें तो बेरोज़गारी, रेप के बढ़ते मामले, भूखमरी और घोटालों जैसे मुद्दे टॉप लिस्ट में आते हैं। भारत में हो रहे घोटालों में देश के कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं। कुछ सजा काट रहें हैं तो कुछ विदेशों में छुपते फिर रहे हैं। वहीं कहते हैं ना कि सिनेमा समाज का आईना होता है। जो अपने अंदाज में समाज में छुपी चीज़ों को बड़े पर्दे पर पेश करता है। उनमें से घोटाले मामलों पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'Bad Boy Billionaires' एक जीता जगता उदाहरण है। जिसे आज रिलीज़ कर दिया गया है।

View this post on Instagram

Bad Boy Billionaires is (finally) streaming!

A post shared by Netflix India (@netflix_in) on

दरअसल, आज नेटफ्लिक्स इंडिया ने 'बैड बॉय बिलियनेयर्स' नाम की डॉक्यूमेंट्री को रिलीज़ कर दिया है। यह नीरव मोदी, विजय माल्या, और सुब्रत रॉय पर आधारित है। फिल्म के रिलीज़ होते ही नेटफिल्क्स इंडिया के वकील ने कहा कि 'सोमवार को रिलीज़ हुई नेटफ्लिक्स बैड बॉय बिलियनेयर्स के सभी एपिसोड को जारी कर दिया गया है। इसमें कुल चार श्रृंखला है। उन्होंने यह भी कहा कि शनिवार को अदालत ने इस पर से बैन को हटा दिया था। अभी इसका आधिकारिक आदेश जारी होना बाकी है। वहीं एक पत्रिका की खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि इस डॉक्यूमेंट्री को बीते महीने रिलीज़ के लिए निर्धारित किया गया था। लेकिन अररिया जिला अदालत के आदेश पर रिलीज़ को टाल दिया गया।

वहीं सहारा ग्रुप ने डॉक्यूमेंट्री को भ्रामक बताते हुए कहा कि सुब्रत रॉय की इमेज को इससे नुकसान पहुंचेगा। वहीं कुछ ऐसे लोगों के माध्यम से इस दिखाया जाएगा जो खुद पर्सनली शिकायत रखते हैं। आपको बता दें इस वक्त रॉय जमानत पर हैं। रॉय ने खुद पर लगे सभी मामलों को गलत बताया है। सुब्रत रॉय के वकील का कहना है कि वह पहले ही सभी निवेशकों के पैसे लौंटा चुके हैं।

Published on:
06 Oct 2020 11:50 am
Also Read
View All